उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अधिकारियों के तबादले; जानें किसे कहाँ मिली नई तैनाती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी की गई नवीनतम सूची के अनुसार कुल 34 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है, जिनमें कई जिलों के जिलाधिकारी (DM), नगर आयुक्त तथा विभिन्न विभागों के विशेष सचिव एवं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) शामिल हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल से कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है, वहीं कई अधिकारियों को शासन स्तर पर नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ये भी पढ़ें: नोएडा प्राधिकरण ने रिबेल फूड और बारकोस पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, जानें वजह

प्रमुख जिलों में नए जिलाधिकारियों (DM) की तैनाती:

  • मुरादाबाद:  अनुनय झा (पूर्व जिलाधिकारी, हरदोई) को मुरादाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • हरदोई:  राहुल पांडेय (पूर्व विशेष सचिव, राज्य कर) को हरदोई का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • एटा: श्रीमती एम० अरुन्मोली (पूर्व उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण) को एटा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • कुशीनगर:  संजय चौहान (पूर्व जिलाधिकारी, अमेठी) को कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • कानपुर नगर: महेंद्र सिंह तंवर (पूर्व जिलाधिकारी, कुशीनगर) को कानपुर नगर के नए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • संतकबीरनगर: श्रीमती अनुज मलिक (पूर्व CEO, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण – GIDA) को संतकबीरनगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • पीलीभीत: आलोक कुमार (पूर्व जिलाधिकारी, संतकबीरनगर) को पीलीभीत का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • बलिया:  ज्ञानेन्द्र सिंह (पूर्व जिलाधिकारी, पीलीभीत) को बलिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • अमेठी:  शशांक चौधरी (पूर्व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी / यूपीडा) को अमेठी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • बागपत:  दिव्यांशु पटेल (पूर्व नगर आयुक्त, नगर निगम मुरादाबाद) को बागपत का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • महोबा: प्रभास कुमार (पूर्व विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) को महोबा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • बिजनौर:  उमेश प्रताप सिंह (पूर्व विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण) को बिजनौर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • हाथरस:  सत्य प्रकाश पटेल (पूर्व विशेष सचिव, नगर विकास) को हाथरस का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • हमीरपुर:  अशोक कुमार (पूर्व विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन) को हमीरपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

34 IAS अधिकारियों की पूरी तबादला सूची:

क्र. सं. अधिकारी का नाम वर्तमान/पूर्व तैनाती नई तैनाती
1  अनुनय झा जिलाधिकारी, हरदोई जिलाधिकारी, मुरादाबाद
2  राहुल पांडेय विशेष सचिव, राज्य कर जिलाधिकारी, हरदोई
3 श्रीमती एम० अरुन्मोली उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा जिलाधिकारी, एटा
4  संजय चौहान जिलाधिकारी, अमेठी जिलाधिकारी, कुशीनगर
5  महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी, कुशीनगर जिलाधिकारी, कानपुर नगर
6 श्रीमती अनुज मलिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) जिलाधिकारी, संतकबीरनगर
7  आलोक कुमार जिलाधिकारी, संतकबीरनगर जिलाधिकारी, पीलीभीत
8  ज्ञानेन्द्र सिंह जिलाधिकारी, पीलीभीत जिलाधिकारी, बलिया
9  शशांक चौधरी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी एवं यूपीडा जिलाधिकारी, अमेठी
10  दिव्यांशु पटेल नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद जिलाधिकारी, बागपत
11  प्रभास कुमार विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी जल निगम (ग्रामीण) जिलाधिकारी, महोबा
12  उमेश प्रताप सिंह विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं निदेशक/प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण जिलाधिकारी, बिजनौर
13  सत्य प्रकाश पटेल विशेष सचिव, नगर विकास जिलाधिकारी, हाथरस
14 श्री अशोक कुमार विशेष सचिव, सिंचाई, जल संसाधन एवं कारागार प्रशासन जिलाधिकारी, हमीरपुर
15  हिमांशु कौशिक प्रबंध निदेशक, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन नगर आयुक्त, नगर निगम, मुरादाबाद
16  विजय कुमार सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मिर्जापुर
17  संतोष बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर मुख्य विकास अधिकारी (CDO), मैनपुरी
18  विशाल कुमार मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गीडा (GIDA)
19  विजय कुमार विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा प्रबंध निदेशक, यूपीडेस्को उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण एवं सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, आगरा
20  शैलेंद्र भाटिया अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा
21 श्रीमती गज़ल भारद्वाज जिलाधिकारी, महोबा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी
22  नितिन मदान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण
23 श्रीमती जसजीत कौर जिलाधिकारी, बिजनौर प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन
24  जितेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी, कानपुर नगर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
25 श्रीमती नेहा बंधु मुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी अपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन
26  अमनदीप डुली अपर आयुक्त, मनरेगा नियंत्रक, विधिक बाट माप
27 श्रीमती अस्मिता लाल जिलाधिकारी, बागपत विशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं निदेशक/प्रबंध निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम
28  अभिषेक गोयल जिलाधिकारी, हमीरपुर विशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक
29 मंगला प्रसाद सिंह जिलाधिकारी, बलिया प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड
30 श्रीमती निधि श्रीवास्तव विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विशेष सचिव, राज्य कर
31  अरविंद सिंह जिलाधिकारी, एटा विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद
32  राजेंद्र पैंसिया जिलाधिकारी, मुरादाबाद विशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार
33  अतुल वत्स जिलाधिकारी, हाथरस विशेष सचिव, राजस्व
34  चन्द्र शेखर विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार
यहां से शेयर करें