नोएडा में 41वें वर्ष की भव्य रामलीला के लिए हुआ भूमि पूजन, 11 अक्टूबर से शुरू होगी धार्मिक धूम

नोएडा। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा द्वारा अपनी 41 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में रविवार, 20 सितंबर 2026 को नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया तथा रामलीला के ध्वज का विधिवत पूजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की और आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह रहे उपमुख्य अतिथि

भूमि पूजन समारोह में माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि माननीय विधायक श्री पंकज सिंह उपमुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इसके अलावा श्री महेश चौहान (जिला अध्यक्ष), श्रीमती विमला बाथम, पूर्व विधायक कैप्टन विकास गुप्ता, मधुसूदन दादू, पीयूष द्विवेदी, एच.पी सिंह परिहार, एस.पी जैन, पंकज जिंदल, मुकेश गुप्ता, प्रताप मेहता, डॉ. वी.एस चौहान, हरीश वर्मा, मुकेश शर्मा, रविकांत मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की और पूजा-अर्चना में भाग लिया।

समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की रही भारी उपस्थिति

इस अवसर पर श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया, उपाध्यक्ष टी.एन. गोविल, महासचिव संजय बाली, विकास अग्रवाल, संजय गुप्ता, संजय गोयल, ओमवीर आवाना, सुशील भारद्वाज, आर.के अग्रवाल, डॉ. वी.के गुप्ता, राकेश कत्याल, एस.के सिंघल, विनोद शर्मा, अर्चना राय, मीनाक्षी शर्मा, मीनाक्षी चौहान, सान्या चौधरी, सुष्मिता, पुष्पा रावत, नीलू जैन, विपिन बंसल, ओ.पी गुप्ता, राधाकिशन गर्ग, अल्पेश गर्ग, एन.के अग्रवाल, सौरभ गोविल, प्रमोद रंगा, एस.के राणा, मुकेश गुप्ता, डी.के मित्तल, लोकेश कश्यप, विनय शर्मा, अमित त्यागी, धर्मेंद्र चौहान, श्रेया चतुर्वेदी, रोहित ठाकुर, पुनीत शुक्ला, प्रज्ञा पाठक, नरेंद्र चोपड़ा, भूपेंद्र सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

11 से 21 अक्टूबर तक मचेगी रामलीला की धूम, विजयदशमी पर भव्य समापन

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस वर्ष भी रामलीला को भव्य, गरिमामय एवं श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में रामलीला में पहुंचकर भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लें और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। रामलीला का मंचन **11 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026** तक होगा एवं विजयदशमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

नोएडा में रामलीला की तैयारियां जोरों पर

नोएडा में रामलीला की तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। स्थानीय रामलीला समितियों द्वारा कलाकारों का चयन और रिहर्सल का काम भी शुरू कर दिया गया है। नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में होने वाली इस भव्य रामलीला को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: हामिद अंसारी के बयान को CM Yogi ने बताया ‘दुर्भाग्यपूर्ण’, जानिए क्या कहा

यहां से शेयर करें