Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Dadri News:पब्लिक स्कूल्स ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संदीप भाटी – जय हिन्द जनाब Dadri News:पब्लिक स्कूल्स ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संदीप भाटी – जय हिन्द जनाब

Dadri News:पब्लिक स्कूल्स ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संदीप भाटी

दादरी ।  रेलवे रोड दादरी स्थित मोहन कुंज में पब्लिक स्कूल ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शिक्षिक दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप भाटी एवं कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीचंद शर्मा  व चेयरमैन गीता पंडित  की उपस्थिति में शपथ दिलाई गयी। अध्यक्ष संदीप भाटी ने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से दायित्व को निभाने के साथ साथ संगठन की अवश्यकताओं के अनुरूप काम करने का आश्वासन दिया। साथ ही शिक्षा में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया।
श्रीचंद शर्मा ने कहा कि गुरु पूजन की परंपरा भारतीय संस्कृति में पुरातन काल से चली आप रही है।  उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में जो अनुसन्धान आज हो रहे है उनका ज्ञान भारतीय वेदों और साहित्य में बहुत पुराने समय से उल्लेखित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद गोयल ने की। मंच का संचालन डॉ आर. पी. शर्मा एवं मयंक राणा ने किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक हिरदेश राव, धर्मेन्द्र शर्मा, टीका राम शर्मा सचिव सतीश शर्मा, कैलाश चौहान, सुभाष टोंगर, शिवप्रताप राठी, स.के. सिंह, नरेंद्र शर्मा, भोपाल खारी, अनिल नागर, विक्रांत नागर, अरविंद, अनूप राठौर, ओमेंद्र, आदि मौजूद रहे।

Read also:Fire News: केन्या के बोर्डिंग स्कूल में लगी आग, 17 बच्चों की मौत, 13 झुलसे

 

यहां से शेयर करें