Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Fire News: केन्या के बोर्डिंग स्कूल में लगी आग, 17 बच्चों की मौत, 13 झुलसे – जय हिन्द जनाब Fire News: केन्या के बोर्डिंग स्कूल में लगी आग, 17 बच्चों की मौत, 13 झुलसे – जय हिन्द जनाब

Fire News: केन्या के बोर्डिंग स्कूल में लगी आग, 17 बच्चों की मौत, 13 झुलसे

Fire News:

Fire News: नैरोबी। केन्या में न्येरी के कीनी में हिलसाइड एंडराशा अकादमी (प्राथमिक बोर्डिंग स्कूल) में लगी आग की चपेट में आए 17 बच्चों की मौत हो गई और कम से कम 13 झुलस गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। घटना गुरुवार देर रात की है। राहत और बचाव अधिकारी सैमसन म्वांगी मवेमा ने कहा कि आग स्थानीय समयानुसार करीब 23:00 बजे लगी।

Fire News:

केन्या से छपने वाले अखबार द स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय पुलिस सेवा की प्रवक्ता रेजिला ओन्यांगो ने घटना की पुष्टि की। राष्ट्रपति विलियम रूटो इस समय चीन-अफ्रीका सहयोग मंच शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग में हैं। उन्होंने आज सुबह बीजिंग से सुबह अकादमी प्रमुख से फोन से बात कर प्रभावित परिवारों को सहायता देने का वादा किया। राष्ट्रपति ने दिवंगत बच्चों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। रूटो ने कहा, यह हृदयविदारक है। राष्ट्रपति ने झुलसे बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने आंतरिक और समन्वय मंत्रालय को प्रभावित लोगों की सहायता के लिए संसाधन जुटाने का भी निर्देश दिया है। राष्ट्रपति ने इस भयानक घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

उपराष्ट्रपति रिगाथी गचागुआ ने भी शुक्रवार को जारी बयान में 17 विद्यार्थियों की मौत पर शोक व्यक्त किया और झुलसे बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने स्कूलों में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शिक्षा मंत्रालय और अन्य एजेंसियों से सुरक्षा उपायों को लागू करने का आह्वान किया है।

Delhi News: भारत और भूमध्यसागरीय देशों के लिए पर्यटन क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं: गोयल

राहत और बचाव अधिकारी सैमसन म्वांगी मवेमा ने कहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद फौरन मौके पर पहुंचे। करीब 2000 से ज्यादा लोगों ने राहत और बचाव कार्य में जुटकर काफी संख्या में बच्चों को बचाया। लपटों से घिरे कमरों में कुछ बच्चे बेड के नीचे सिमटे मिले। हम उन्हें बचाने में सफल रहे। मवेमा ने कहा कि यह शिक्षण संस्थान क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में से एक है।

सुपरटेक बिल्डर ने करोड़ों लिए लेकिन सुविधाओं के नाम पर ज़ीरो, कही लोग बीमार तो कहीं कर रहे हैं हंगामा

Fire News:

यहां से शेयर करें