Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
डिलीवरी ब्वॉय के सीने पर चाकू से वार, वजह जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान – जय हिन्द जनाब डिलीवरी ब्वॉय के सीने पर चाकू से वार, वजह जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान – जय हिन्द जनाब

डिलीवरी ब्वॉय के सीने पर चाकू से वार, वजह जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नोएडा की एक सोसाइटी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोसाइटी में सामान देने आए अमेजॉन के डिलीवरी ब्वॉय को युवक ने चाकू मार दिया, वो भी सीने में। इसमें डिलीवरी ब्वॉय के सीने में चाकू लग गया और घायल हो गया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सोरखा निवासी आशीष कुमार अमेजॉन में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं। वह शनिवार को अमेजॉन की तरफ से डिलीवरी लेकर सेक्टर-77 स्थित अंतरिक्ष फॉरेस्ट सोसाइटी पहुंचा था। वहां पर पहुंचकर शोभित नामक कस्टमर को फोन कर सामान लेने के लिए बुलाया। इस पर शोभित ने कहा कि कुछ देर में आता हूं।

 

यह भी पढ़े : Delhi News: गरीबों की ईद मनवाने के लिये ये संस्था कर रही काम, जानें कैसे देते है मदद

काफी देर तक शोभित नहीं आया तब 15 मिनट बाद फिर से फोन किया तब कहा कि आ रहा हूं। इसके बाद भी जब शोभित नहीं आया तो 10 मिनट बाद फोन किया तो वह फोन पर ही नाराज हो गया। इसके बाद वह नीचे आकर डिलीवरी ब्वॉय आशीष के सीने में चाकू मार दिया। इसमें वह घायल हो गया। इस मामले में आशीष की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को लग रहा कि फोन पर ही दोनों की नौंकझोक हुई होगी फिलहाप पता लगाया जा रहा है।

यहां से शेयर करें