Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नगर आयुक्त ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बैठक कर जागरूक नगर आयुक्त ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बैठक कर जागरूक

नगर आयुक्त ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बैठक कर जागरूक करने के दिए निर्देश

ghaziabad news नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में शुक्रवर को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, समस्त जोन के एस एफ आई, डॉ अमित विक्रम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी जे के मिश्रा ने बैठक में भाग लिया।
नगर आयुक्त ने हॉटस्पॉट चिन्हित करते हुए अधिक से अधिक फॉगिंग का कार्य तथा मानक की अनुरूप निर्धारित मात्रा में एंटी लार्वा का छिड़काव करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला मलेरिया विभाग के कार्यों की रिपोर्ट भी देखी गई, सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए टीम को मलिन बस्ती तथा आंतरिक वार्डों में प्रमुखता से कार्य करने के लिए निर्देश दिए।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव तथा अवनिंद्र कुमार को भी संचारी रोगों की रोकथाम के लिए योजना बनाकर जागरूकता फैलाने के लिए पे्ररित किया।
अधिकारियों ने अवगत कराया कि डेंगू मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों से बचाव के लिए शहर वासियों को जागरूक करने की योजना बनाई गई। स्वास्थ्य प्रहरी सफाई का ध्यान रखने के साथ-साथ शहर वासियों को संचारी रोगों से बचाव के लिए भी जागरूक क र रहे हैं। होर्डिंग, सोशल मीडिया, व अन्य प्रचार के माध्यमों से जन-जन को स्वच्छता का संदेश देने के साथ-साथ संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताने के लिए भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें