Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हरनंदीपुरम आवासीय योजना को आधुनिक एवं सुनियोजित हरनंदीपुरम आवासीय योजना को आधुनिक एवं सुनियोजित

हरनंदीपुरम आवासीय योजना को आधुनिक एवं सुनियोजित टाउनशिप ने पकड़ी रफ्तार

Ghaziabad news  जीडीए की नई टाउनशिप हरनंदीपुरम के लिए सोमवार को 11 भू स्वामियों ने प्राधिकरण के पक्ष में बैनामा कर दिया। साथ ही तीन हेक्टेयर भूमि पर सहमति भी बनी है, जिसका बैनामा एक हफ्ते के भीतर कराने की तैयारी चल रही है।
जीडीए ने सोमवार को नंगला फिरोज मोहनपुर में शिविर लगाया, जहां किसानों से आपसी सहमति जताई। इस दौरान तीन हेक्टेयर जमीन के मालिक किसानों ने प्राधिकरण के पक्ष में बैनामा करने की सहमति दे दी है।
जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इस तरह सभी गांव में प्राधिकरण शिविर लगा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों से जमीन का बैनामा कराने के बाद प्राधिकरण इस टाउनशिप को धरातल पर उतार सकें।
जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल बताते हैं कि हरनंदीपुरम आवासीय योजना को आधुनिक एवं सुनियोजित टाउनशिप के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसमें चौड़ी सड़कें, हरित पट्टियां, पार्क, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाएं, व्यावसायिक क्षेत्र तथा सुदृढ़ आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा। यह परियोजना न केवल गाजियाबाद क्षेत्र के नियोजित विस्तार को गति देगी, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार एवं विकास के नए अवसर भी सृजित करेगी। पहले चरण की योजना के लिए अभी तक प्राधिकरण 50 हेक्टेयर जमीन का बैनामा करा चुका है, जबकि करीब 115 हेक्टेयर भूमि की क्रय प्रक्रिया चल रही है।
जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने कहा कि हरनंदीपुरम योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। मामले में प्राधिकरण के अधिकारी किसानों से संपर्क कर उन्हें योजना का लाभ भी बता रहे हैं। दो चरण में प्रस्तावित ये टाउनशिप कुल 521 हेक्टेयर में बसेगी, जिसमें आठ गांव की जमीन किसानों से खरीदी जाएगी, लेकिन पहले चरण में पांच गांव की 350 हेक्टेयर जमीन पर टाउनशिप आएगी।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें