Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
केडीबी में म्यूरल क्रिकेट प्रतियोगिता, 11वीं छात्रों के सिर पर सजा जीत का सेहरा – जय हिन्द जनाब केडीबी में म्यूरल क्रिकेट प्रतियोगिता, 11वीं छात्रों के सिर पर सजा जीत का सेहरा – जय हिन्द जनाब

केडीबी में म्यूरल क्रिकेट प्रतियोगिता, 11वीं छात्रों के सिर पर सजा जीत का सेहरा

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है इस उक्ति को चरितार्थ होते हुए हैं सोमवार को केडीबी प्रांगण में देखा गया। कक्षा 11 के विद्यार्थी उत्साह व पूर्ण जोश से भरे मैदान में बैट बॉल के साथ उतरते नजर आए। आधुनिक समय का सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट जो उन्हें मनोरंजन और आनंद प्रदान करता ही है उसके साथ-साथ उन्हें अनुशासित और टीम वर्क करना सिखाता है, इसके साथ उनमें सहनशीलता की भावना का भी विकास करता है। विद्यालय प्रांगण में कक्षा 11 के छात्रों के मध्य आपसी सद्भाव और स्वस्थ खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 11 के सभी वर्गो के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्या निवेदिता राणा ने खिलाड़ियों को संबोधित किया कि उन्हें खेल की सच्ची भावना के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया। अ वर्ग के छात्रों ने खेल शुरू करने के लिए गेंद को उछाल कर खेल की शुरूआत की। इस प्रतियोगिता ने 11वीं के छात्रों को जीत का सेहरा पहना दिया। तो वहीं 11वीं जी के छात्रों को रनअप की श्रेणी मैं खड़ा कर दिया। पूरा खेल का मैदान दर्शकों की तालियों की गूंज से गुंजायमान हो उठा और उनके उत्सा हित स्वर ने खिलाड़ियों में जोश और उत्साह दोगुना कर दिया। प्रधानाचार्या ने विजेता टीम को बधाई दी व उनकों बताया कि खेल हमेशा स्वस्थ भावना से खेला जाना चाहिए, जिससे आपका तन और मन दोनों प्रसन्न रहें।

यहां से शेयर करें