Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पहले बारिश के लिए मांगी दुआएं अब आ गई आफत – जय हिन्द जनाब पहले बारिश के लिए मांगी दुआएं अब आ गई आफत – जय हिन्द जनाब

पहले बारिश के लिए मांगी दुआएं अब आ गई आफत

नोएडा ग्रेटर नोएडा और एनसीआर एरिये में बारिश होने की दुआएं मागी जा रही थी लेकिन अब तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने आफत ला दी है। लगातार बारिश होने के कारण ग्रेटर नोएडा इलाके में दो गांवों में चार मकानों की दीवार गिर गई। इतना ही नही दनकौर के गांव अस्तौली में एक मकान पानी रीसने के कारण पूरा ही गिर गया। जिस वक्त मकान गिरा उस दौरान अंदर कोई नही था। मकान मालिक का कहना है कि अब हम दुआ कर रहे है कि बारिश रुक जाए।
उधर जेवर के गांव धनसियाना में तीन मकानों की दीवारें गिर गई जब लोगों ने दीवार गिरते देखी तो यहा से भागने लगें। ये बारिश ने अमीर लोगों को राहत दी है जबकि गरीबों के लिए आफत आ गई है।

जानें अब क्या हो रही है मांग

अप्रिय घटनाओं व किसानों के नुकसान की तुरंत भरपाई हो नीरज भाटी

Neeraj Bhati
neeraj bhati

 

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश से हुई अप्रिय घटनाओं तथा किसानों के नुकसान की भरपाई की एवज में भारतीय किसान यूनियन अजगर के प्रदेश प्रवक्ता नीरज भाटी एडवोकेट ने सरकार से तुरंत उचित मुआवजे के घोषणा की मांग की है, नीरज भाटी का कहना है कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण गरीब मजदूर के मकानों के क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ आमजन को भी जान माल का नुकसान हुआ है इसके साथ-साथ किसानों की फसलों में भारी नुकसान बारिश के कारण हुआ है जहां एक तरफ प्रदेश में आमजन को घर से बेघर होना पड़ रहा है वहीं दूसरी तरफ किसानों की फसल बारिश के कारण बर्बाद हो चुकी है। भारतीय किसान यूनियन अजगर के प्रदेश प्रवक्ता का कहना है की जिन व्यक्तियों के मकान दुकान जानमाल का नुकसान हुआ है उनके परिवार को प्रदेश सरकार की तरफ से तत्काल एक करोड़ रुपए की आर्थिक धनराशि की घोषणा तथा किसानों को उनकी फसल की एवज में उचित मुआवजा शीघ्र अति शीघ्र सरकार को देना चाहिए। उपरोक्त मांगों से संबंधित एक ट्वीट के माध्यम से प्रदेश सरकार को भी अवगत कराया गया है।

यहां से शेयर करें