Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ज़मीन का एग्रीमेंट किसी को और बेच दी किसी और को, कमिश्नर ने दियें कड़े निर्देश, अब इन लोगों की आयी शामत – जय हिन्द जनाब ज़मीन का एग्रीमेंट किसी को और बेच दी किसी और को, कमिश्नर ने दियें कड़े निर्देश, अब इन लोगों की आयी शामत – जय हिन्द जनाब

ज़मीन का एग्रीमेंट किसी को और बेच दी किसी और को, कमिश्नर ने दियें कड़े निर्देश, अब इन लोगों की आयी शामत

Greater Noida । रोजा जलालपुर गांव निवासी विधवा महिला ने एक व्यक्ति से अपनी जमीन का एग्रीमेंट किया। इसके बाद रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। उसने अपने परिचित के कहने पर उक्त जमीन किसी और को बेच दी।
पीड़ित का आरोप है कि जिन लोगों को जमीन बेची गई वे भूमाफिया हैं और उसे धमकी दे रहे हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर बिसरख पुलिस ने विधवा महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्रेनो वेस्ट के खेड़ा चौगानपुर गांव निवासी अजय पाल सिंह ने बताया कि करीब तीन साल पहले रोजा जलालपुर की रहने वाली विधवा महिला कोमल की करीब डेढ़ बीघा खेती की जमीन खरीदने के लिए एग्रीमेंट हुआ था। इसके बाद कोमल ने अजय पाल सिंह से कहा कि उसके दो नाबालिग बच्चे हैं। इसके चलते वह न्यायालय से जमीन की रजिस्ट्री को लेकर अनुमति लेकर आएगी। लेकिन काफी दिन बाद भी महिला ने जमीन का बैनामा नहीं किया। पीड़ित के मुताबिक कुछ दिन पहले महिला के एक परिचित बलराज ने उन्हें फोन कर एग्रीमेंट को रद्द करने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने अपने परिचित के साथ मिलकर उक्त जमीन अमित यादव को बेच दी। पीड़ित का आरोप है कि इस बीच जमीन खरीदने वाले अमित यादव और जगदीश यादव द्वारा उन्हें फोन पर एग्रीमेंट रद्द करने की धमकी दी जाने लगी। अमित और जगदीश भूमाफिया हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने कोमल, बलराज, अमित यादव, जगदीश यादव और गवाह पुष्पेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

Read also: Fire News: केन्या के बोर्डिंग स्कूल में लगी आग, 17 बच्चों की मौत, 13 झुलसे

यहां से शेयर करें