Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
वकील को युवती कर रही ब्लैकमेल, जानें कैसे बनाई वीडियो – जय हिन्द जनाब वकील को युवती कर रही ब्लैकमेल, जानें कैसे बनाई वीडियो – जय हिन्द जनाब

वकील को युवती कर रही ब्लैकमेल, जानें कैसे बनाई वीडियो

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना दनकौर क्षेत्र के अतर्गत एक युवती वकील को परेशान या ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। दरसल,पहले वीडियो बनाया फिर आरोपी युवती ने वीडियो को डिलीट करने की एवज में वकील से 20 हजार रुपये की मांग की है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है।

गांव निवासी वकील ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 7 दिन पहले एक युवती ने फेसबुक पर उनको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी । युवती ने मैसेंजर पर कई दिन तक उनस लंबी लंबी बातें कीं। बाद में युवती ने शख्स का नंबर भी लिया। बताया गया है कि तीन दिन पहले युवती ने व्हाट्सएप पर उनको अश्लील वीडियो कॉलिंग की। पीड़ित व्यक्ति युवती के झांसे में फंस गए।
उसी दौरान इस युवती ने उनकी वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपी युवती ने ब्लैकमेल कर 20 हजार रुपये मांगे। मना करने पर आरोपी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रही है। दनकौर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी की की धरपकड़ के लिए खाक छान रही है।

यहां से शेयर करें