Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: गांधी जयंती पर आरडब्ल्यूए ने लगाई झाडू – जय हिन्द जनाब Noida News: गांधी जयंती पर आरडब्ल्यूए ने लगाई झाडू – जय हिन्द जनाब

Noida News: गांधी जयंती पर आरडब्ल्यूए ने लगाई झाडू

Noida News: गांधी जयंती के अवसर पर ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में आरडब्ल्यूए ने स्वच्छता अभियान चलाया गया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे के नेतृत्व में पॉकेट वासियों ने पूरे पॉकेट में झाड़ू लगाकर सफाई की और साथ ही साथ कूड़ा भी उठाया। आज सुबह 8 बजे से मैन गेट से स्वच्छता अभियान शुरू हुआ जो 11ः30 बजे तक चला।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि स्वच्छता हमें बीमारियों से दूर रखती है साथ ही पर्यावरण संरक्षण करती है। सभी अपने आस पास स्वच्छता रखें और ऐसे लोगों को जरूर रोकें टोके जो गंदगी फैलाने का काम करते हैं। गंदगी से वातावरण प्रदूषित होता है साथ ही कई बीमारियों को आमंत्रित भी करती है। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, प्रेम , करुणा के संदेश के साथ स्वच्छता का भी संदेश दिया था। महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वच्छता ही सेवा है। हम सभी को गांधी जयंती के अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि अपने आस पास स्वच्छता रखेंगे।
इस अवसर पर गोरे लाल, सुशील पाल , रवि राघव, रमेश चंद शर्मा, उत्तम चंद्रा, हंसमणी शुक्ला,हरी सिंह, दीपक तिवारी,मिथिलेश राय , संजय ढाली, गोपाल जी, एलएम फुलारा, विष्णु शर्मा, लक्ष्मण चैहान, किशन कर्ण, सर्वेश तिवारी, बिजेंद्र सिंह, अन्ना जी, उपेंद्र सिंह सहित तमाम पोकेटवासी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़े : Noida News: चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़, बाइक रुकने का इशारा किया जानिए फिर क्या हुआ

 

यहां से शेयर करें