Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़, बाइक रुकने का इशारा किया जानिए फिर क्या हुआ – Noida News: चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़, बाइक रुकने का इशारा किया जानिए फिर क्या हुआ –

Noida News: चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़, बाइक रुकने का इशारा किया जानिए फिर क्या हुआ

Noida News: बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। यही कारण है कि सड़क पर चेकिंग करते वक्त बदमाश पुलिस को देखकर भागते हैं। गोली चलाते हैं तो पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ रही है। देर रात चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा डीएलएफ मॉल के पास बिना नम्बर प्लेट लगी। डीसीपी नोएडा ने बताया कि संदिग्ध बाइक पर सवार एक व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया परन्तु वह नही रूका और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर संदिग्ध बाइक सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फॉयर किया गया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान अजीत पुत्र शिवकरन निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-17ए, नोएडा मूल निवासी बड़ीगांवा, थाना चांदपुर, जिला फतेहपुर उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर प्लेट व 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल बदमाश को इलाजे हेतु अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा व वाहन चोर है जो आने-जाने वाले युवको व महिलाओं से मोबाइल लूटने की घटना कारित करता था। अभियुक्त अजीत के विरुद्ध लूटध्चोरी आदि के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।’


थाना सेक्टर-126 पुलिस की कार्रवाई

वहीं, थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा पुस्ता रोड पर चेकिंग की जा रही थी। एक संदिग्ध बाइक सवार दो व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया जिसपर संदिग्ध बाइक सवार बैरियर से बचकर भागने का प्रयास करने लगे जिससे उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराकर फिसल गई। बदमाशो द्वारा स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसकी पहचान गौरव उर्फ तुषार पुत्र लाखे बंजारा निवासी शाहपुर के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस जो गाजियाबाद से चोरी करना बताया है एवं 1 अवैध तमंचा 315 बोर मय एक खोखा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। घायल बदमाश का साथी अंधेरे में झाड़ियो का फायदा उठाकर भाग गया जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। घायल आरोपी ने थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के अंतर्गत ई रिक्शा व जेपी विशटाउन से स्क्रैप चोरी करना बताया गया है। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है।

 

यह भी पढ़े : मोमोज खाना खतरे से खाली नही, 15 लोग बीमार, अब खाद्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई

यहां से शेयर करें