Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मोमोज खाना खतरे से खाली नही, 15 लोग बीमार, अब खाद्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई – जय हिन्द जनाब मोमोज खाना खतरे से खाली नही, 15 लोग बीमार, अब खाद्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई – जय हिन्द जनाब

मोमोज खाना खतरे से खाली नही, 15 लोग बीमार, अब खाद्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई

Greater Noida News: आज कल लोग बाहर खाने का बहुत शौक रखते हैं। इतना ही नहीं घर पर जो भी बने उसे छोड़कर बाहर खाना खाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसे लोगों के लिये ये खबर बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि मोमोज खाने के बाद 15 लोगों के बीमार होने की खबर आई है। जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने के बाद 15 लोगों के बीमार हुए। उसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मामला गांव तुगलपुर का है। जहां एक ही परिवार के छह सदस्यों ने मोमोज खाए थे। जिनमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टरों द्वारा फूड पॉइजनिंग के कारण तबीयत खराब होने की बात कही जा रही है।

विभाग ने ने चलाया अभियान, कार्रवाई की तैयारी
पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने सोसाइटी के बाजार से मोमोज खाए थें। बताया जा रहा है कि सभी बीमार लोग जिम्स में इलाज कराने के लिए पहुंचे हैं। परिवार के सदस्यों की खराब तबीयत को देखते हुए उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया गया। चार और छह साल के बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया। टीम ने तुगलपुर की दुकान में छापेमारी की और मोमोज और चटनी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।

नोएडा में भी जमकर बिकते हैं मोमोज

मोमोज को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन इसकी खपत सबसे ज्यादा होने के कारण यह कई विभाग चुप रहते हैं। ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से आठ लोग बीमार हुए। अब जाकर स्वास्थय विभाग की नींद टूटी है। जगह जगह छापा मार कर सैंपल भरे जा रहे है।

 

यह भी पढ़े : गाँधी जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर सीईओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया ये

यहां से शेयर करें