Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
12 दिन से सीवर ओवरफ्लो, गली बनी नरक; शिकायतों के बाद भी अनदेखी 12 दिन से सीवर ओवरफ्लो, गली बनी नरक; शिकायतों के बाद भी अनदेखी

12 दिन से सीवर ओवरफ्लो, गली नंबर 16 बनी नरक; शिकायतों के बाद भी अनदेखी, प्राधिकरण पर गंभीर लापरवाही के आरोप

Noida Authority:

Noida Authority: नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गढ़ी शहदरा गांव में स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि गली नंबर 16 पिछले 12 दिनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक मौके पर कार्रवाई करने में नाकाम साबित हुए हैं।

Noida Authority:

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुपरवाइजर, जेई, प्रबंधक और महाप्रबंधक स्तर तक शिकायतें पहुंचने के बावजूद भी कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

सीवर का गंदा और बदबूदार पानी लगातार सड़क पर बह रहा है, जिससे न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि पूरे क्षेत्र में गंभीर स्वास्थ्य संकट का खतरा भी मंडरा रहा है। भीषण गर्मी के बीच संक्रमण और महामारी फैलने की आशंका ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। यहां तक कि यह कहा जा रहा है कि समस्या का समाधान एक-दो महीने बाद संभव है, क्योंकि सीवर लाइन डालने का टेंडर प्रक्रिया में है।

स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है और वे अब उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

Noida Authority:

यहां से शेयर करें