Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ICSE and ISC Board:10वीं में रेहान और ओम, 12वीं में अरण्यिका किया टाॅप ICSE and ISC Board:10वीं में रेहान और ओम, 12वीं में अरण्यिका किया टाॅप

ICSE and ISC Board:10वीं में रेहान और ओम, 12वीं में अरण्यिका किया टाॅप

नोएडा (ICSE and ISC Board) । भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) ने रविवार को आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। 12वीं में सेक्टर-135 श्रीराम मिलेनियम स्कूल की छात्रा अरण्यिका कपूर ह्यूमेनिटी विषय में सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा रही, जबकि दसवीं में श्रीराम मिलेनियम के ही छात्र रेहान और ग्रेनो स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र ओम पाठक ने सर्वाधिक 99 प्रतिशत अंक हासिल किए है।

जिले में सीआईएससीई के तीन स्कूल हैं। इनमें श्रीराम मिलेनियम, ग्रेनो स्थित जीसेस मेरी एंड कान्वेंट स्कूल और सेंट जोसेफ स्कूल शामिल है। तीनों विद्यायलों में दसवीं के 446 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए, इनमें 443 ने बेहतर अंकों से परीक्षा पास की, जबकि तीन विभिन्न कारणों से फेल हो गए। दसवीं का अंक प्रतिशत 99.3 प्रतिशत रहा। 12वीं में 255 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, इनमें 252 बच्चे पास हुए हैं और दो फेल हो गए। 12वीं का ALL Over प्रतिशत 98.8 प्रतिशत रहा है। तीनों स्कूलों में श्रीराम मिलेनियम स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम रहा। बेहतर परिणाम से छात्र-छात्रा व शिक्षक उत्साहित है।

यह भी पढ़े : सीएम योगी का जनता में दबदबा कायम,औद्योगिक विकास मंत्री नंदी बचा न पाएं अपना बूथ

श्रीराम मिलेनियम स्कूल की प्रधानाचार्य उत्तरा सिंह ने बताया कि उनके यहां इस बार 12वीं में 34 विद्यार्थी पंजीकृत थे। स्कूल में ह्यूमेनिटी विषय में अरण्यिका कपूर, विज्ञान में सिया शर्मा ने 97 प्रतिशत और कॉमर्स में कविन बहल ने 94.50 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वाल रही। वहीं दसवीं में स्कूल व जिले में पहले स्थान पर रेहान रहे। स्कूल में दूसरी रैंक अभय भूषण ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त की। दसवीं में 79 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, सभी विद्यार्थी बेहतर अंकों से पास हुए है।

मनोविज्ञानी बनकर अपना भविष्य संवारेगी अरण्यिका कपूर
श्री राम मिलेनियम में मैनिटीज की छात्रा अरण्यिका कपूर ने कक्षा 12वीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। अरण्यिका ने बताया कि कोरोन की वजह से 10वीं की परीक्षा नहीं हुई थी। इस बार उन्होंने पहली बार बोर्ड परीक्षा दी। इसको लेकर मन में भय था। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सबसे ज्यादा नोट्स ने मदद की है। अलग-अलग सोर्स से जानकारी जुटाकर नोट्स बनाए थे। यह नोट्स प्री बोर्ड में भी काफी काम आए। प्री बोर्ड के बाद सैंपल पेपर साल्व किए जिससे परीक्षा का स्वरूप समझ आया। अब दिल्ली विश्वविद्यालय से साइक्लोलाजी में स्नातक की पढ़ाई करूंगी। मनोविज्ञानी, कानून और अंतरराष्ट्रीय रिलेशन में भविष्य बनाने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़े : हार के बावजूद कर्नाटक के डीजीपी को मिला तौफा, ऐसे बने CBI डायरेक्टर

अब सीए की तैयारी करेंगे रेहान
श्री राम मिलेनियम स्कूल के छात्र रेहान अग्रवाल प्रीत विहार दिल्ली में रहते हैं। इन्होंने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। रेहान के गणित, कंप्यूटर साइंस व सामाज शास्त्र में 100 अंक आए हैं। जबकि विज्ञान में 98 व अंग्रेजी-हिंदी में 97 अंक हासिल किए है। रिहान ने बताया कि परीक्षा की तैयारी में उनकी शिक्षकों ने काफी मदद की। उनका सपना सी

यहां से शेयर करें