Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सीएम का गड्ढे मुक्त सड़क का ऐलान बेकार:यहां सड़क की मरम्मत को धरना और चंदा करने को मजबूर है लोग सीएम का गड्ढे मुक्त सड़क का ऐलान बेकार:यहां सड़क की मरम्मत को धरना और चंदा करने को मजबूर है लोग

सीएम का गड्ढे मुक्त सड़क का ऐलान बेकार:यहां सड़क की मरम्मत को धरना और चंदा करने को मजबूर है लोग

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोगों ने सड़कों की हालत को लेकर रविवार को कड़ी धूप में लोगों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकरने वाले बायर्स ने कहा कि पिछले कई सालों से सड़क बनवाने और चौड़ा करने के लिए मांग कीं जा रही है। परंतु अधिकारियों द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा।

रोड को ठीक कराने के लिए जल्द इकठ्ठा करेंगे चंदा, शिकायत रही बेअसर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी विकास कटियार का कहना हैं की कई बार इन सड़कों के सुधार पर विभिन्न मध्यम से अथॉरिटी से शिकायत की गई हैं, परंतु कुछ काम नहीं हुआ हैं, जब भी अथॉरिटी के अधिकारियों से बात होती है, बस आश्वाशन मिलता है, लेकिन कार्य नहीं होता है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा करती है।

यह भी पढ़े : ICSE and ISC Board:10वीं में रेहान और ओम, 12वीं में अरण्यिका किया टाॅप

स्प्रिंग मीडोज निवासी सुबीर कुमार कहते हैं की आज के समय की जरूरत है की यातायात के दबाव को देखते हुए जल्द से जल्द सड़कों की रिसर्फेसिंग तो होनी ही चाहिए। साथ ही साथ उन्हें चौड़ा करने की भी आवश्यकता है। इस पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।
टेक्जोन 4 निवासी सागर गुप्ता का कहना है  कि यहां पांच से ज्यादा स्कूल चल रहे हैं, सभी पैदल स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए फुटपाथ अति आवश्यक हैं। जल्द ही बारिश का मौसम आने वाला हैं। दोनों तरफ पानी भरने से मजबूर होकर बच्चों को सड़क पर चल कर स्कूल जाना पड़ता है। इसलिए जल्द से जल्द दोनों तरफ फुटपाथ बनने चाहिए, जिससे की आगे कोई दुर्घटना न हो।

यह भी पढ़े : सीएम योगी का जनता में दबदबा कायम,औद्योगिक विकास मंत्री नंदी बचा न पाएं अपना बूथ

जोन 4 निवासी अवनीश वर्मा का कहना है कि सड़कों पर एंक्रोसमेंट लगातार बड़ रहा है, जिस पर अथॉरिटी कोई भी सख्त कदम नहीं उठा रही है, जिससे ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ती जा रही। अथॉरिटी प्रॉपर वेंडर जोन बनाना चाहिए, जिससे कि सड़कों को एंक्रोसमेंट से मुक्ति मिले। इस मौके पर टेक जोन 4 निवासी अतानू, प्रवीण कुमार, अंकुर, प्रदीप, जय गुप्ता, कन्हैया, राज नारायण, कुणाल, राजन राजेश, प्रदीप, अवनीश वर्मा, राहुल, विकाश कटियार आदि लोग मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें