Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा दुनुके की गोली मारकर हत्या कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा दुनुके की गोली मारकर हत्या

कनाडा में गैंगस्टर सुक्खा दुनुके की गोली मारकर हत्या

Murder of gangster Sukha Dunuke: ओटावा। भारत और कनाडा के बिगड़ते रिश्तों के बीच कनाडा में एक और गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनिके (Sukhdool Singh aka Sukha Duneke) गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वो खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी था। साल 2017 में दुनिके फर्जी दस्तावेजों की मदद से भारत से कनाडा भाग गया था। पंजाब क्षेत्र और आसपास के कम से कम 29 गैंगस्टर हैं, जो कानून से बचने के लिए भारत के बाहर शरण ले रहे हैं। वे या तो भारतीय पासपोर्ट पर या नकली-जाली यात्रा दस्तावेजों की मदद से कई सालों पहले नेपाल के रास्ते भारत छोड़कर दूसरे मुल्क चले गए थे।

Murder of gangster Sukha Dunuke:

आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हुई थी हत्या
बता दें कि कुछ दिनों पहले कनाडा के सर्रे में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बेतुका बयान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार हो सकती है।

वहीं, कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया है।  भारत ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर करते हुए कनाडा उच्चायोग को समन भेजा और एक उच्च अधिकारी को निष्कासित कर दिया। सरकार ने अधिकारी को भारत छोड़ने के लिए पांच दिनों का वक्त भी दिया।

Read also:- भारत और कनाडा के बीच बढा विवादः भारत की एडवाइजरी को बताया गलत

Murder of gangster Sukha Dunuke:

यहां से शेयर करें