Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
लोकसभा चुनाव से पहले सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें 10 रुपये तक कर सकती है कम लोकसभा चुनाव से पहले सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें 10 रुपये तक कर सकती है कम

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें 10 रुपये तक कर सकती है कम

महंगाई लगातार लोगों की जेब पर कैची चला रही है। खाने पीने की चीजों से लेकर, तमाम जरूरी सामानों तक महंगाई आसमान छू रही है। इसी बीच आमजन के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ईंधन की कीमतों में बड़ी कटौती की संभावना है. केंद्रीय वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने एक न्यूज चैनल को इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया है कि, आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में बड़ी कटौती दर्ज की जा सकती है, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों काफी कम होने जा रही है।

यह भी पढ़े : मैदान में बढ़ी ठिठुरन-कोहरा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के साथ इन स्थानों पर स्कूलों में छुट्टियां

 

गौरतलब है कि सूत्रों ने बताया कि, सरकार संभवतरू आने वाले दिनों में देश की जनता को महंगे ईंधन के मद्देनजर खुशखबरी सुना सकती है। सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले, ईंधन की कीमतों में 10 रुपये तक की बड़ी कटौती कर सकती है, जिससे आम आदमी खुद को महंगाई की मार से काफी हद तक सुरक्षित रख पाएगा।
फिलहाल दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही है. जहां दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

बताया जा रहा कि अगर आने वाले दिनों में सरकार ईंधन की कीमतों में कटौती का फैसला सुनाती है, तो आमजन के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर साबित होगी, जिसका सीधा फायदा केंद्र में शासिल भाजपा सरकार को आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में मिलता दिख रहा है।

यहां से शेयर करें