Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
UP News : करंट लगने से लाइनमैन की मौत, परिजनो ने लगाया आरोप UP News : करंट लगने से लाइनमैन की मौत, परिजनो ने लगाया आरोप

UP News : करंट लगने से लाइनमैन की मौत, परिजनो ने लगाया आरोप

UP News :  फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में विद्युत करंट लगने से लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया । उसे परिवारीजन आगरा ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव विजयपुर भीखनपुर निवासी रामगोपाल (45 साल ) विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन के पद पर काम करता था। वह सेंगई फीडर पर तैनात था। वह गांव रानीपुरा में शटडाउन लेकर विद्युत लाइन ठीक कर रहा था। आरोप है उसी दौरान आॅपरेटर ने विद्युत लाइन चालू कर दी, जिससे लाइन ठीक कर रहे रामगोपाल को जोर का झटका लगा । वह खंबे से जमीन पर गिर पड़ा। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।

UP News :

इसके बाद पारिवारिक जन मौके पर पहुंचे। वह उसे उपचार के लिए प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर आए। गंभीर हालत देख चिकित्सक उसे उपचार के लिए आगरा ले गए। आगरा में उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। परिवारीजन मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया । पुलिस को उसके बारे में सूचना दी गई। मृतक के भतीजे ने थाने में तहरीर की है।

UP News :

यहां से शेयर करें