Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
पत्नी को पति के जेब में अज्ञात महिला की फोटो मिली,पति से झगड़े के बाद... पत्नी को पति के जेब में अज्ञात महिला की फोटो मिली,पति से झगड़े के बाद...

पत्नी को पति के जेब में अज्ञात महिला की फोटो मिली,पति से झगड़े के बाद लगाई फांसी…

यूपी में हमीरपुर में पति की जेब में अज्ञात महिला की फोटो मिलने से आक्रोशित पत्नी ने बगैर कुछ-सोचे-समझे फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जान दी। थानाक्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव निवासी हरिप्रसाद अनुरागी ने बताया कि उसकी शादी को लगभग 9 साल पहले रचना से हुई थी। पांच-छह दिन पहले उसके पास खड़े उसके मित्रों ने अपनी जेब से एक महिला की फोटो निकालकर सड़क पर फेंक दी थी। जिसको उसने उटा कर अपने दोस्तों से पुछा कि अपने पास रख लो,लेकिन उसके दोस्तों ने फोटो नहीं उठाई तो उसने स्वयं उस फोटो को उठाकर अपनी जेब में रख लिया। फोटो को जेब में रखने के बाद वह उस फोटो को जेब से निकालना भूल गया था।
बुधवार को कपड़े धोने के लिए जब 30 वर्षीय पत्नी रचना ने जेब में हाथ डाला तो उसे वह अज्ञात महिला की फोटो मिल गई। जिसे देख वह आग बबूला हो गई और विवाद शुरू कर दिया। विवाद होने के वजह से युवक घर से बाहर निकल गया।
कहा जा रहा है कि उसकी बूढ़ी मां भी बाहर बैठी थी। इसी बीच पत्नी रचना ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर सीएचसी मुस्करा लेकर भागे,जहां पर इमरजेंसी डयूटी पर मौजूद डॉ.शिवजी गुप्ता ने उनहे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे एक पुत्री व दो पुत्र को रोते-बिलखते छोड़ गई।

Read Also:https://jaihindjanab.com/policemen-will-welcome-foreign-guests-in-suits-and-boots-given-special-training/

यहां से शेयर करें