Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Gautam Buddha Nagar Lok Sabha: किसके सिर सजेगा ताज, मतगणना शुरू – जय हिन्द जनाब Gautam Buddha Nagar Lok Sabha: किसके सिर सजेगा ताज, मतगणना शुरू – जय हिन्द जनाब

Gautam Buddha Nagar Lok Sabha: किसके सिर सजेगा ताज, मतगणना शुरू

Lok Sabha Elections-2024

Phool Mandi In Sector 88 Noida। 4 जून यानी कि आज गौतमबुद्ध नगर लोकसभा (Gautam Buddha Nagar Lok Sabha) चुनाव  का परिणाम आएंगे। इस लोकसभा चुनाव में लड़ रहे 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। जैसे-जैसे फैसले की घड़ी नजदीक आ रही है वैसे ही प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज होती जा रही है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट की मतगणना में तीन विधानसभा सीटों नोएडा, दादरी और जेवर के मतों की गणना नोएडा फेस 2 स्थित फूल मंडी और दो विधानसभा सीट खुर्जा और सिकंदराबाद की मतगणना बुलंदशहर में होगी।
इसको लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। गौतमबुद्ध  नगर संसदीय क्षेत्र के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले गए थे। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नगर, बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सिंह सोलंकी समेत कुल 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाताओं द्वारा किया जाएगा।

UP News: एग्जिट पोल को लेकर कार्यकर्ता भ्रमित न हों, सपा उप्र में चुनाव जीत रही : रामगोपाल यादव

आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर सीट पर 53.6% मतदान हुआ था। फूल मंडी में बने सील बंद स्ट्रांग रूम से आज सुबह ईवीएम को निकाला जाएगा। प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम की सील खोली जाएगी। इसके बाद ईवीएम को मतगणना के लिए टेबल पर ले जाया जाएगा। इसके लिए अलग से कॉरिडोर बनाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि नोएडा और दादरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए 21-21 टेबल लगाई गई है। जबकि जेवर के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। नोएडा विधानसभा के मतगणना के 36 और दादरी विधानसभा के मतों की गणना के लिए 34 चरण होंगे। जेवर के मतों की गणना 29 चरण में होगी खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के मध्य की गणना 31-31 चरण में होगी।

यह भी पढ़े : Breaking News: मतगणना के तुरंत बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जमकर गरजेगा “बाबा का बुलडोजर”

जानकारी के मुताबिक, मतगणना के लिए 349 कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। एक टेबल पर चार कर्मचारी होंगे। 52 कर्मचारी रिजर्व में रखे जाएंगे। मतगणना कक्ष में प्रत्याशी और उनके एजेंट को ही जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। उसके साथ ही कर्मचारियों को सुबह 6:00 मतगणना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिए गए हैं।

यहां से शेयर करें