Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
साइक्लोन बिपरजॉयः नोएडा सूखा और दर्जनों जिलों में तेज बारिश साइक्लोन बिपरजॉयः नोएडा सूखा और दर्जनों जिलों में तेज बारिश

साइक्लोन बिपरजॉयः नोएडा सूखा और दर्जनों जिलों में तेज बारिश

साइक्लोन बिपरजॉय के असर से यूपी में बारिश का दौर जारी है। नोएडा में सूखा है ग्रेनो में कही कही बारिश है जबकि मेरठ और बरेली में आज यानी शनिवार सुबह करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई। तेज हवा के साथ बारिश ने गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग ने 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। प्रयागराज और सहारनपुर में देर रात से ही तेज बारिश हुई है। रविवार को पूर्वी यूपी से मानसून एंट्री करेगा। बीते शुक्रवार की बात करें, बिजनौर में सबसे अधिक 26 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़े : हज के लिए शिरडी साईं ट्रस्ट के 35 करोड़ दान की अफवाह फैलाने वालों पर केस

 

कानपुर की सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार से पूर्वी यूपी के रास्ते मानसून एंट्री करेगा। इसके असर से पूर्वी यूपी में भारी बारिश हो सकती है। शनिवार को पूर्वी यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर आज तेज बारिश है। डॉ. पांडेय ने बताया, बीते 3 दिनों से बंगाल की खाड़ी से उत्तर भारत की तरफ नम हवाएं बह रही हैं। ये मानसून के लिए मुफीद हैं। हालांकि, बावजूद इसके उत्तर भारत के राज्यों में मानसून की बारिश नहीं हो रही है। न ही बादल बन रहे हैं। ये चिंता की बात है। इस पर रिसर्च करने की जरूरत है। वही, शुक्रवार को हुई बारिश के बाद हवा में नमी की मात्रा 98 प्रतिशत तक पहुंच गई। ऐसे में भीषण उमस ने लोगों को परेशान किया।

आज बारिश का अलर्ट इन जिलों
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कौशांबी, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, बागपत, मेरठ, अमरोहा, शाहजहांपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, चंदौली कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, प्रयागराज हैं। इसमें नोएडा, गाजियाबाद का नाम शामिल नही है।

यहां से शेयर करें