नोएडा, नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार शाम एक युवक गंदे नाले में कूद गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। अब SDRF और NDRF की टीमें भी सर्च ऑपरेशन में शामिल हो गई हैं। युवक की पहचान हरौला, गौतमबुद्धनगर निवासी 29 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में रवि घर से निकल गया और सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास नाले में कूद गया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम डायल-112 पर नाले में युवक के कूदने की सूचना मिली थी। सूचना के तुरंत बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके में तलाश के साथ-साथ नाले में भी सर्च अभियान चलाया गया। नाले में पानी और गंदगी अधिक होने के कारण सर्च ऑपरेशन में काफी परेशानी आ रही है। वर्तमान में SDRF और NDRF की टीमें भी लगातार युवक को खोजने में जुटी हुई हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर हत्या की, 6 पर केस दर्ज

