समाजवादी पार्टी (सपा) नोएडा महानगर ने आज महानगर कार्यालय ए-स्क्वायर मॉल, सेक्टर-72 में वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके अद्वितीय साहस, पराक्रम तथा मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया।
डॉ. आश्रय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि महारानी दुर्गावती ने अपने राज्य, स्वाभिमान और जनता की रक्षा के लिए मुगलों के विरुद्ध वीरतापूर्वक संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। उनका जीवन आज भी संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है। प्रदेश सचिव सुनील चौधरी और राकेश यादव ने भी कहा कि महारानी दुर्गावती ने पराधीनता स्वीकार करने के बजाय अपने सर्वस्व का बलिदान कर दिया, और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उनसे प्रेरणा लेकर देश और समाजहित में सक्रियता की आवश्यकता है। मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने सभा को महारानी दुर्गावती के जीवन परिचय से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महारानी का जन्म 5 अक्टूबर 1524 को चंदेल राजवंश के कालिंजर दुर्ग (वर्तमान बांदा, उत्तर प्रदेश) में हुआ था। अपने अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता से उन्होंने भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने उनके बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रनिर्माण तथा समाजसेवा के संकल्प व्यक्त किए।
कार्यक्रम के पश्चात समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सेक्टर-33 स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा और वहां चल रहे अधिवक्ताओं के अनिश्चितकालीन धरने को अपना समर्थन दिया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपे जाने से उनकी आजीविका एवं रोजगार पर सीधा संकट उत्पन्न होगा। इसके साथ ही डीड राइटर्स और स्टांप वेंडर्स ने भी कहा है कि यह नई व्यवस्था उनके अधिकारों और रोजगार पर बुरा प्रभाव डालेगी। विरोध में अधिवक्ताओं ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरना शुरू कर रखा है। सपा के प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं से मिलकर उनकी मांगों को न्यायोचित करार दिया और प्रशासन से संवाद कर समस्या का समाधान निकालने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण के साथ-साथ पारदर्शिता और छोटे व्यवसायों-व्यवसायियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है, ताकि आम लोगों और पेशेवरों की आजीविका प्रभावित न हो।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: विकास यादव, सुनील चौधरी, राकेश यादव, संजय त्यागी, भीष्म यादव, गौरव कुमार यादव, वीरपाल अवाना, महकार तंवर, राणा मुखर्जी, सतवीर यादव, देवेंद्र खारी, शालिनी खारी, बब्बू यादव, नकुल चौहान, एडवोकेट गौरव यादव, रामवीर यादव, बबूलाल बंसल, सोनू त्यागी, लोकेश यादव, देवपाल यादव, विमला, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र यादव, विजय यादव तथा अन्य समाजवादी साथियों ने भाग लिया। समाजवादी पार्टी, नोएडा महानगर ने कहा कि वह अधिवक्ताओं के साथ लगातार खड़ी रहेगी और प्रशासन से वार्ता के माध्यम से जनहित व पेशेवर हितों के संरक्षण का अनुरोध करेगी। पार्टी ने स्थानीय प्रशासन से भी कहा कि किसी भी सुधार या निजीकरण की प्रक्रिया में प्रभावित पक्षों की सहमति और वैकल्पिक रोज़गार सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

