Noida News: गौतमबुद्ध नगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 4643 ई-चालान, 23 वाहन सीज

 Noida News। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर यातायात पुलिस ने रविवार (05 जुलाई 2026) को जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त (यातायात) के पर्यवेक्षण में चले इस अभियान के दौरान कुल 4643 ई-चालान किए गए, जबकि 23 वाहनों को सीज किया गया।

यातायात पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 2231 मैनुअल चालान किए गए, जबकि ISTMS कैमरों के माध्यम से 2412 वाहनों के चालान जारी किए गए। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1326 चालकों के विरुद्ध भी ई-चालान की कार्रवाई की गई।

विशेष अभियान में इन नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

यातायात पुलिस ने विशेष अभियान के तहत विभिन्न श्रेणियों में चालानी कार्रवाई की। इनमें—

  • विपरीत दिशा (Wrong Side Driving) – 360 चालान
  • फॉल्टी नंबर प्लेट – 347 चालान
  • नो पार्किंग – 532 चालान
  • ओवर स्पीड – 424 चालान
  • मॉडिफाइड साइलेंसर – 217 चालान
  • हूटर/प्रेशर हॉर्न – 47 चालान

नियमों का पालन करने की अपील

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा गलत दिशा में वाहन चलाने, अवैध पार्किंग, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जैसे नियमों के उल्लंघन से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें: यमुना-हिंडन डूब क्षेत्र में रसूखदारों का ‘अवैध कब्जा’: इको-सिस्टम तबाह, कार्रवाई के नाम पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मौन!

यहां से शेयर करें