Minor daughter abuse case in Noida: 7 साल की मासूम बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाले पिता को मां ने रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Minor daughter abuse case in Noida: नोएडा| दिल्ली से सटे नोएडा से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। थाना फेस-1 क्षेत्र में एक पिता पर अपनी 7 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। बच्ची की मां ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस और स्थानीय जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद मनन के रूप में हुई है। घटना के समय वह घर में अपनी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। इसी दौरान बच्ची की मां वहां पहुंची और उन्होंने पति की इस हरकत को देखा। उन्होंने तुरंत बच्ची को सुरक्षित किया और थाना फेस-1 पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद मनन का पहले भी महिलाओं से छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का आपराधिक इतिहास रहा है। जेल से छूटने के बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया था।

एडीसीपी मनीषा सिंह का बयान
एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि थाना फेस-1 क्षेत्र में एक महिला ने लिखित तहरीर देकर सूचना दी कि उनके पति मोहम्मद मनन द्वारा उनकी लगभग 7 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ घर में अश्लील हरकतें और दुर्व्यवहार किया गया है। महिला की शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच चल रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने इलाके में लोगों को झकझोर दिया है। स्थानीय निवासी आरोपी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं ताकि समाज में सख्त संदेश जाए।

यह भी पढ़ें: Rapido Driver Mobile Snatcher: नोएडा में रैपिडो चालक निकला मोबाइल स्नैचर गैंग का मास्टरमाइंड, जीरा-बॉल बेचने वालों को बेचता था चोरी के फोन; 8 गिरफ्तार, 98 मोबाइल और 450 पार्ट्स बरामद

यहां से शेयर करें