Gold and silver prices: नई दिल्ली। अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। बाजार में लगातार तेजी के बीच एक्सपर्ट्स ने सोने को लेकर बड़ा अनुमान जताया है, जिससे निवेशकों की चिंता और उत्साह दोनों बढ़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में करीब ₹3000 तक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी में भी लगभग ₹12,000 का उछाल देखने को मिला।
Gold and silver prices:
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार—
24 कैरेट सोना ₹1,52,865 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है
22 कैरेट सोना ₹1,40,024
18 कैरेट सोना ₹1,14,649 पर ट्रेड कर रहा है
चांदी ₹2,49,019 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है
📈 एक्सपर्ट्स का अनुमान
ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल के अनुसार, वेडिंग सीजन और अक्षय तृतीया की बढ़ती मांग के चलते सोना ₹1.62 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
Gold and silver prices:
वहीं दूसरी ओर, विशेषज्ञ अजय केडिया का कहना है कि वैश्विक आर्थिक मंदी और बाजार में दबाव के चलते लंबी अवधि में सोना गिरकर ₹1.25 लाख तक भी आ सकता है।
Gold and silver prices:

