CEO of Sunrisers Hyderabad मुंबई। संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच उनकी शादी के रिसेप्शन की तारीख सामने आई है। CEO of Sunrisers Hyderabad
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि दोनों का भव्य रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित होगा। सन ग्रुप के अध्यक्ष कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर उन्हें समारोह का निमंत्रण दिया।
काव्या और अनिरुद्ध के रिश्ते को लेकर पिछले साल से चर्चाएं चल रही थीं। इसकी शुरुआत वर्ष 2025 में सोशल मीडिया पोस्ट से हुई थी। उस समय अनिरुद्ध ने इन खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था, लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें जारी रहीं। इसी साल जून में अनिरुद्ध के चाचा और अभिनेता वाई. जी. महेंद्रन ने भी उनके एक बड़े परिवार में शादी करने की बात कही थी। हालांकि, दोनों की ओर से शादी को लेकर अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि काव्या और अनिरुद्ध ग्रीस में शादी कर सकते हैं, लेकिन इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अनिरुद्ध दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित संगीतकारों में शामिल हैं और ‘जेलर 2’ में भी संगीत दे चुके हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स में शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ और कमल हासन की ‘इंडियन 3’ शामिल हैं। वहीं, काव्या मारन आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं।
CEO of Sunrisers Hyderabad

