फर्जी फॉरेक्स ट्रेडिंग कॉल सेंटर का भंडाफोड़, छह साइबर ठग गिरफ्तार

New Delhi news पश्चिम जिला साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े साइबर निवेश धोखाधड़ी गिरोह का पदार्फाश करते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर में संचालित अवैध कॉल सेंटर पर छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में करीब एक करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह फर्जी मेटा कोट्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को फॉरेक्स ट्रेडिंग और आॅनलाइन निवेश के नाम पर झांसा देकर ठगी कर रहा था। शिकायतकर्ता मनोज चौहान ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला ने उन्हें फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के लिए प्रेरित किया और फर्जी मुनाफा दिखाकर विभिन्न शुल्कों के नाम पर करीब 10.51 लाख रुपये जमा कराए।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल ट्रैकिंग, आईएमईआई विश्लेषण और बैंक खातों की जांच की। जांच का दायरा बढ़ने पर पुलिस टीम इंदौर पहुंची और आरएनटी मार्ग स्थित बीजेटी ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में छापा मारा। वहां 41 लोग सक्रिय रूप से काम करते मिले, जिनमें 35 टेली-कॉलर लोगों को निवेश के नाम पर जाल में फंसा रहे थे।
जांच में सामने आया कि आरोपी कार्तिक अग्रवाल और राजा अग्रवाल इस पूरे फर्जी कॉल सेंटर के संचालक थे। गिरोह टेलीग्राम नेटवर्क से फर्जी ट्रेडिंग एप और लिंक खरीदता था तथा फर्जी सिम, म्यूल बैंक खातों और नकली पहचान का इस्तेमाल कर ठगी करता था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ठगी की रकम को कई बैंक खातों में ट्रांसफर कर गोल्ड लोन टॉप-अप और अन्य माध्यमों से घुमाया जाता था, ताकि पैसों के स्रोत को छिपाया जा सके।

New Delhi news

यहां से शेयर करें