Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बादलपुर सेक्टर: आंगनवाड़ी केंद्रों पर पीटीएम का सफल आयोजन, अभिभावकों को दी पोषण व शिक्षा की जानकारी – जय हिन्द जनाब बादलपुर सेक्टर: आंगनवाड़ी केंद्रों पर पीटीएम का सफल आयोजन, अभिभावकों को दी पोषण व शिक्षा की जानकारी – जय हिन्द जनाब

बादलपुर सेक्टर: आंगनवाड़ी केंद्रों पर पीटीएम का सफल आयोजन, अभिभावकों को दी पोषण व शिक्षा की जानकारी

बादलपुर सेक्टर: ब्लॉक के अंतर्गत बादलपुर सेक्टर में तीन आंगनवाड़ी केंद्रों पर अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

बैठक में जिला समन्वयक पूजा एवं सुपरवाइजर विनोद कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान अभिभावकों को पीटीएम के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें जानकारी दी गई कि प्रत्येक माह आयोजित होने वाली बैठकों में बच्चों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाती है। इस माह की पीटीएम में नए बच्चों का स्वागत किया गया। साथ ही ‘पोषण पाठशाला’ के माध्यम से संतुलित आहार की जानकारी दी गई और खेल-आधारित गतिविधियों के जरिए बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर विशेष जोर दिया गया। आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं ने अभिभावकों को समझाया कि खेल-खेल में बच्चों की सीखने की क्षमता को कैसे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेणु, रूमी शर्मा, ममता, रेखा, ऊषा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक का समापन सकारात्मक संवाद और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें: अवैध शस्त्र का कालाबाज़ार: जारचा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

यहां से शेयर करें