Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
शारदा विश्वविद्यालय: ‘केम फिस्टा 3.0’ का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक उत्साह – जय हिन्द जनाब शारदा विश्वविद्यालय: ‘केम फिस्टा 3.0’ का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक उत्साह – जय हिन्द जनाब

शारदा विश्वविद्यालय: ‘केम फिस्टा 3.0’ का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया वैज्ञानिक उत्साह

शारदा विश्वविद्यालय: शारदा विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री एवं बायोकेमिस्ट्री विभाग द्वारा कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए ‘केम फिस्टा 3.0’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रसायन विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना और उन्हें प्रयोगात्मक व अनुसंधान आधारित शिक्षा से जोड़ना रहा।

इस आयोजन में नोएडा और आसपास के करीब 8 स्कूलों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत केमिस्ट्री क्विज, डीएनए फुटप्रिंटिंग, जर्म्स एंड लैडर, केम रिएक्शन्स, केमिस्ट्री बाय कंप्यूटर्स, केम टैटू, केम तम्बोला, लाइव लैब डेमोंस्ट्रेशन, लाइब्रेरी विजिट और इंटरैक्टिव सेशंस जैसी कई रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपम अग्रवाल ने प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शोध की ओर प्रेरित करते हैं तथा उनकी रचनात्मकता और समस्या समाधान क्षमता को विकसित करते हैं। इस दौरान डॉ. गीता दुर्गा ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं शोध के क्षेत्र में करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी और नवाचार व वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशांक शर्मा ने किया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डीन अकैडमिक डॉ. आर.सी. सिंह और डॉ. संदीप सिंह द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रीति जैन ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अनुपम अग्रवाल, डॉ. गीता दुर्गा, डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. शशांक शर्मा, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. नूपुर श्रीवास्तव, डॉ. मृदुला, डॉ. आशीष, डॉ. सुरेंदर जांगड़ा, डॉ. शिवानी प्रिया, डॉ. सुमन, डॉ. सयन्ति मंडल सहित अन्य टीम सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
यह भी पढ़ें: बादलपुर सेक्टर: आंगनवाड़ी केंद्रों पर पीटीएम का सफल आयोजन, अभिभावकों को दी पोषण व शिक्षा की जानकारी

यहां से शेयर करें