अवैध शस्त्र का कालाबाज़ार: जारचा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

अवैध शस्त्र का कालाबाज़ार: थाना जारचा पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से दयानगर-छांयसा मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान शोएब पुत्र नूर मोहम्मद के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: दादरी पुलिस की मुठभेड़ में लूट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

यहां से शेयर करें