Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
केयर फॉर हेल्थ कर रही मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन, गया में लगाया शिविर – जय हिन्द जनाब केयर फॉर हेल्थ कर रही मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन, गया में लगाया शिविर – जय हिन्द जनाब

केयर फॉर हेल्थ कर रही मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन, गया में लगाया शिविर

Bihar: (गया)। सामाजिक संस्था केयर फॉर हेल्थ की टीम देश को रोशन करने की और कदम बढा रही है। संस्था का मुख्य लक्ष्य है कि सभी को आखों के बहेतरीन दुनिया दिखे। इसी क्रम में बिहार के गया में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। संस्था के फराज मिर्जा ने बताया कि इस शिविर के अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन, नजदीक का चश्मा तथा आंखों की दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस शिविर के माध्यम से लगभग 100 मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर नेत्र उपचार की सुविधा मिल सके।

सेव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का मिला सहयोग
बता दें कि यह जनकल्याणकारी सेवा का काम सेव सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। यह शिविर केयर फॉर हेल्थ से डॉ. स्वाति नागर एवं फराज मिर्जा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने सेव सॉल्यूशंस के संस्थापक श्री अजीत, श्री पंकज एवं श्री अजय को इस सामाजिक कार्य में सहयोग एवं योगदान देने के लिए धन्यवाद किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन जारी रखा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। संस्था लगातार अपने लक्ष्य की और बढ रही है।

 

यह भी पढ़ें: बड़ी उपलब्धिः भारत ने दुनिया का पहला डॉक्टर-नेतृत्व वाला एआई हेल्थकेयर इकोसिस्टम किया लॉन्च, जानिए क्या है खुबियां

यहां से शेयर करें