Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बिहार में चुनाव से पहले घमासान, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर तनातनी – जय हिन्द जनाब बिहार में चुनाव से पहले घमासान, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर तनातनी – जय हिन्द जनाब

बिहार में चुनाव से पहले घमासान, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर तनातनी

 Bihar Election 2025:  

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव की डेट घोषित होने के बाद अब सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर तना तनी चल रही है। सबसे पहले चिराग पासवान ने सीट बढाने को लेकर तेवर दिखाए लेकिन गृहमंत्री अमित शाह के समझाने के बाद चिराग पासवान के तेवर ढिले पड़े लेकिन अब फिर से वह मुखर हो रहे है। चिराण पासवान ने कहा कि मेरे पापा कहते थे कि कदम कदम पर लड़ना चाहिए। वहीं, विपक्षी महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात फाइनल होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब इसे लेकर रार बढ़ती दिख रही है। रविवार की देर रात तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की बैठक के बाद बाहर निकले मुकेश सहनी ने दावा किया था कि बात फाइनल हो गई है और दो दिन में इसका ऐलान कर दिया जाएगा। मगर अब तक न तो सत्ता पक्ष और न ही विपक्ष के बीच सीटों का बटवारा हो पाया है।

दरअसल, महागठबंधन में फिलहाल आरजेडी और कांग्रेस के साथ ही तीन लेफ्ट पार्टियां, मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) हैं। पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा की महागठबंधन में आना तय माना जा रहा है। हालांकि, इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
विधानसभा में 243 सीटें कैसे बंटे
बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं और महागठबंधन में शामिल हर दल चाह रहा है कि अधिक से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारे. ऐसे में स्थिति एक अनार, सौ बीमार जैसी बनती दिख रही है. मुकेश सहनी की अगुवाई वाली विकासशील इंसान पार्टी 40 सीटों की मांग पर अड़ी हुई है। उसकी मांग यह भी है कि मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम कैंडिडेट घोषित किया जाए। देखा जाए तो यही हाल है एनडीए गठबंधन का। चिराग पासवान लगातार अपनी सींटे बढाने की मांग कर रहे है।
दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो मुकेश सहनी की पार्टी को तेजस्वी यादव ने 12 सीटें ऑफर की हैं। महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के नेताओं की सीट शेयरिंग को लेकर हुई बैठक में तेजस्वी यादव के 12 सीटें ऑफर करने के बाद मुकेश सहनी की उनके साथ वन टू वन मीटिंग भी हुई। तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की मुलाकात देर रात दो बजे तक चली।

 

यह भी पढ़ें: खेलते-गाते जा रहे थे लेकिन पल भर में बदल गई दुनिया, जानिए किस तरह से बस पर गिरा पहाड़ और बदल गई दुनिया

यहां से शेयर करें