Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
खेलते-गाते जा रहे थे लेकिन पल भर में बदल गई दुनिया, जानिए किस तरह से बस पर गिरा पहाड़ और बदल गई दुनिया – जय हिन्द जनाब खेलते-गाते जा रहे थे लेकिन पल भर में बदल गई दुनिया, जानिए किस तरह से बस पर गिरा पहाड़ और बदल गई दुनिया – जय हिन्द जनाब

खेलते-गाते जा रहे थे लेकिन पल भर में बदल गई दुनिया, जानिए किस तरह से बस पर गिरा पहाड़ और बदल गई दुनिया

Himachal Pradesh Bus Accident News: ज़िंदगी और मौत के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। बस के अंदर खेलते गाते हुए जा रहे थे लेकिन अचानक से मुसीबतों का पहाड़ गिर गया। एक ही परिवार के कई चिराग बूझ गए मामला है हिमाचल प्रदेश का। बिलासपुर के मरोतन से घुमारवीं जा रही 32 सीटर निजी बस पर पहाड़ से भारी भरकम चट्टानों के साथ मलबा आ गिरा। देर शाम इस हादसे में 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। केवल भाई-बहन दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इन्हीं बच्चों के परिवार के 4 सदस्यों मौत हो गई है। इस बस में कुल 18 यात्री सवार थे। स्थानीय निवासी आठ वर्षीय राहुल लापता है। राहुल की मां बिमला का शव बरामद हो गया है। बुधवार यानी आज सुबह लापता बच्चे का शव बरामद किया गया। हादसे में मरने वालों की संख्या अब 16 हो गई है।
पुलिस का बयान
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम 6ः30 बजे मरोतन से घुमारवीं जा रही बस पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रहे गाड़ी चालकों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मलबे से आरुषि (10) और शौर्य (8) को निकालकर उपचार के लिए बरठीं अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बस में मरोतन, बरठीं और बीच के स्टेशनों से लोग सवार हुए थे।
फगोग गांव की घायल आरुषि (10) और शौर्य (8) की मां कमलेश कुमारी की भी मौत हो गई है। उनके साथ बस में जा रहे दो चचेरे भाई नक्श और आरव और उनकी मां अंजना कुमारी की भी जान चली गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से हर कोई सन्न है। अंजना कुमारी और कमलेश कुमारी का मायका गंगलोह थेह गांव में है।

 

यह भी पढ़ें: आखिरकार आजम खां से मिलने क्यों जाना पड़ा, जानिए अखिलेश यादव की यूपी में क्या है केमिस्ट्री

यहां से शेयर करें