Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आखिरकार आजम खां से मिलने क्यों जाना पड़ा, जानिए अखिलेश यादव की यूपी में क्या है केमिस्ट्री – आखिरकार आजम खां से मिलने क्यों जाना पड़ा, जानिए अखिलेश यादव की यूपी में क्या है केमिस्ट्री –

आखिरकार आजम खां से मिलने क्यों जाना पड़ा, जानिए अखिलेश यादव की यूपी में क्या है केमिस्ट्री

Akhilesh Yadav And Azam Khan News: पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को लेकर हो रही चर्चाएं अब कम होती जा रही है। जैसे ही जेल से रिहा हुए तो कहा जाने लगा कि अब वे बसपा का दामन थामने वाले है। न्यूज चैनलों पर डिबेट होने लगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कोई खास प्रतिक्रिया नही दी। लेकिन अब आजम खां से मिलने आज अखिलेश यादव रामपुर जा रहे है। वे चार्टर प्लेन से बरेली के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे। फिर सड़क मार्ग से रामपुर जाएंगे। अखिलेश के कार्यक्रम के मद्देनजर जहां बरेली और रामपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है, वहीं दोनों जिलों का प्रशासन भी पूरी तरह से चैकस है। कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव को डर है कि मुस्लिम मतदाता उनसे छिटक न जाए। इसलिए उन्होंने रामपुर जाने का कार्यक्रम रख लिया।

गिले-शिकवे दूर करने को कोशिश
बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव के उनसे मिलने जाने के साथ ही कई प्रकार की चर्चाओं पर काफी हद तक विराम लग जाएगा। साथ ही अखिलेश यादव यह संदेश भी देना चाहते हैं कि सपा में आजम खां जैसे पार्टी संस्थापक सदस्यों का पूरा सम्मान है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात से आजम खां के गिले-शिकवे भी दूर हो जाएंगे।
आजम खां के जेल से रिहा होने पर कोई बड़ा नेता नही गया

आजम खां के जेल से रिहा होने के दिन सपा का कोई बड़ा नेता उनसे मिलने नहीं गया था, इसको लेकर उन्होंने व्यंगात्मक अंदाज में कहा था कि अगर मैं बड़ा नेता होता तो मुझसे मिलने बड़े नेता आते।

बरेली की घटना की लेंगे जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश बरेली में पिछले दिनों पुलिस लाठीचार्ज की घटना और उसके बाद उपजी स्थिति पर भी स्थानीय कार्यकर्ताओं व नेताओं से जानकारी लेंगे।
सपा मुखिया अखिलेश यादव के आगमन को लेकर मंगलवार को प्रशासन दिनभर तैयारियों में जुटा रहा। अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक सपा मुखिया बुधवार को दोपहर 12.30 बजे रामपुर पहुंचेंगे। वह सीधे सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए पहुंचेंगे। यहां वह करीब एक घंटे तक सपा नेता आजम खां से मुलाकात करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा ने आयरन लेडी दुर्गा भाभी की जयंती पर किया नमन

यहां से शेयर करें