Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
29 से नोएडा प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान, भारतीय किसान यूनियन मंच ने  मासिक बैठक में लिया निर्णय – जय हिन्द जनाब 29 से नोएडा प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान, भारतीय किसान यूनियन मंच ने  मासिक बैठक में लिया निर्णय – जय हिन्द जनाब

29 से नोएडा प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान, भारतीय किसान यूनियन मंच ने  मासिक बैठक में लिया निर्णय

Noida Authority News: भारतीय किसान यूनियन मंच ने 29 अक्टूबर से नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। यह निर्णय सोमवार को सेक्टर 128, नोएडा स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में लिया गया।
भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल त्यागी ने सभी उत्तर प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों में किसानों को जागरूक करें और धरना प्रदर्शन में भारी संख्या में भाग लेने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठकों में किसानों की समस्याओं पर अब तक कोई ठोस चर्चा नहीं हुई है, जिसका उदाहरण 3 अक्टूबर को हुई बोर्ड बैठक है, जिसमें किसानों के मुद्दों पर एक भी निर्णय नहीं लिया गया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने कहा कि किसानों का भविष्य पदाधिकारियों के हाथ में है और उन्हें किसान हितों के लिए आवाज बुलंद करनी होगी।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि आंदोलन के लिए प्रत्येक गांव में अलग-अलग टीम बनाकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 81 गांव के किसान अपने हक के लिए नोएडा प्राधिकरण के सामने पहुंचेंगे और अपनी समस्याओं का समाधान मांगेंगे।

बैठक में चिंकू यादव, सुरेंद्र प्रधान, सूरज प्रधान, चरण सिंह प्रधान, प्रमोद त्यागी, मनविंदर भाटी, सुनील भाटी, डीपी चौहान, विक्रम यादव, सोनू बजरंगी, अशोक चौहान, अमित बैसोया, उमंग शर्मा, गजेंद्र बैसोया, अभिषेक तोमर, अलकेश बैसोया, रिंकू यादव, प्रिंस भाटी, सोनू खारी, रोहित यादव, नवीन यादव, लोकेश चौहान, अक्षय मुख्या, वशिष्ठ सहित अन्य पदाधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस कार्यशाला आयोजित, मिशन शक्ति 5.0 के तहत मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन

यहां से शेयर करें