Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मैथिली ठाकुर का भाजपा समर्थन और वोट चोरी मुद्दे पर तीखा बयान, राजनीति में एंट्री की अटकलें हुई तेज – जय हिन्द जनाब मैथिली ठाकुर का भाजपा समर्थन और वोट चोरी मुद्दे पर तीखा बयान, राजनीति में एंट्री की अटकलें हुई तेज – जय हिन्द जनाब

मैथिली ठाकुर का भाजपा समर्थन और वोट चोरी मुद्दे पर तीखा बयान, राजनीति में एंट्री की अटकलें हुई तेज

Maithili Thakur’s support for the BJP. News: लोकप्रिय लोक संगीत और भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नर्मदा महोत्सव के दौरान मीडिया से खुलकर बात की। हाल ही में बिहार चुनाव से पहले उनकी भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद राजनीति में पदार्पण की अटकलें जोर पकड़ चुकी हैं। मैथिली ने भाजपा से प्रभावित होने का कारण बताते हुए पार्टी के समर्थन की तारीफ की, तो वोट चोरी के विवादास्पद मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों को खारिज कर दिया। उनके बयानों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

मैथिली ठाकुर ने भाजपा से जुड़ाव के सवाल पर कहा, “भाजपा से प्रभावित होने का एक खास कारण यह रहा है कि पिछले 10 सालों में, मेरे संगीत के क्षेत्र में, मैं जहाँ भी गई, खासकर मध्य प्रदेश में, जहाँ हम अभी बैठे हैं, वहाँ भाजपा के लोगों ने मेरा बहुत समर्थन किया है। मैं जहाँ भी जाती हूँ, इस पार्टी के लोग मुझसे मिलने आते हैं और मुझे अपनी बेटी की तरह व्यवहार करते हैं। यह मुझे बहुत अच्छा लगता है।” यह बयान ऐसे समय आया है जब मैथिली ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि यदि भाजपा टिकट देती है तो वे बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने दरभंगा या मधुबनी क्षेत्र से जुड़ाव जताते हुए कहा कि वे बिहार के विकास के लिए लौटना चाहती हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से उनकी हालिया मुलाकात ने इन अटकलों को हवा दी है।

वोट चोरी के मुद्दे पर मैथिली ने साफ लहजे में कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह कोई ऐसा मुद्दा है। सभी लोग बहुत खुश हैं। एनडीए को पसंद करते हैं। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत पसंद करते हैं। पीएम मोदी को तो पूरा विश्व पसंद करता है।” यह बयान राहुल गांधी के लगातार उठाए जा रहे आरोपों के संदर्भ में आया, जहां वे चुनाव आयोग पर वोट चोरी और मतदाता सूची में हेराफेरी का इल्जाम लगा रहे हैं। राहुल ने हाल ही में कर्नाटक और बिहार में ‘वोट चोरी’ के सबूत पेश करने का दावा किया था, लेकिन चुनाव आयोग ने इन आरोपों को ‘बेबुनियाद और गैर-जिम्मेदाराना’ बताते हुए हलफनामा मांगा है। भाजपा ने भी राहुल के दावों को हताशा का परिणाम करार दिया है।

राहुल गांधी के आरोपों पर सीधे निशाना साधते हुए मैथिली ने कहा, “मैं अभी राजनीति में प्रवेश भी नहीं किया हूँ, लेकिन मैं देख रही हूँ कि एक-दूसरे पर कटाक्ष करना या एक-दूसरे को बुरा-भला कहना बहुत आम बात है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं कि कोई किसी के बारे में गलत बोल रहा हो।” मैथिली का यह रुख विपक्ष के ‘वोटर अधिकार यात्रा’ अभियान के बीच आया, जहां राहुल ने युवाओं से संविधान बचाने और वोट चोरी रोकने की अपील की थी।

मैथिली ठाकुर की लोकप्रियता को देखते हुए उनका राजनीतिक सफर बिहार चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकता है। स्टार राइजिंग सिंगर से राजनीतिक उम्मीदवार बनने की उनकी संभावना ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है। फिलहाल, भाजपा ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन पार्टी के अंदरूनी स्रोतों का कहना है कि मैथिली जैसे चेहरे को फोकस किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 29 से नोएडा प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का ऐलान, भारतीय किसान यूनियन मंच ने  मासिक बैठक में लिया निर्णय

यहां से शेयर करें