Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
आईएएमआर ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट में दिवाली महोत्सव आईएएमआर ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट में दिवाली महोत्सव

आईएएमआर ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट में दिवाली महोत्सव

muradnagar news  दिल्ली मेरठ रोड स्थित आईएएमआर ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन में शुक्रवार को दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया।
चेयरपर्सन अंशु बंसल, सेक्रेटरी संजय बंसल और ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पीके वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महोतसव का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में दीप सज्जा, तोरण सज्जा , कंदील सज्जा, रंगोली जैसी विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और छात्र-छात्राओं ने विभिन्न फूड व गेम स्टॉल भी लगाए। इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मकता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। डांडिया नृत्य में विद्यार्थियों ने अपनी ऊर्जा और उत्साह का प्रदर्शन किया।
चेयरपर्सन अंशु बंसल ने कहा कि उमंग और उत्साह से भरी दिपावली का त्यौहार हमें एकता, सौहार्द और प्रेम का संदेश देता है। हमें अपने आसपास के लोगों के साथ मिलकर रहने और उनकी मदद करने की जरूरत है।
सेक्रेटरी संजय बंसल ने कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन करने की जरूरत है। यह आयोजन हमारे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है।
ग्रुप डॉयरेक्टर डॉ. पीके वशिष्ठ ने कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों को संस्कारित और शिक्षित करने के लिए काम करना होगा। यह आयोजन हमें उस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाता है। इस आयोजन में नीव शक्ति संगठन के विशेष बच्चों ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और सभी विद्यार्थियों को दिपावली की शुभकामनाएं दी।

यहां से शेयर करें