Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
लालच या मजबूरीः सस्पेंड होने के बाद भी दूसरी जगह ज्वॉइन नहीं कर रहे प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी – लालच या मजबूरीः सस्पेंड होने के बाद भी दूसरी जगह ज्वॉइन नहीं कर रहे प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी –

लालच या मजबूरीः सस्पेंड होने के बाद भी दूसरी जगह ज्वॉइन नहीं कर रहे प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी

Noida News: नोएडा प्राधिकरण में अधिकारी और कर्मचारियों का इतना मन मोह है कि सस्पेंड होने के बाद भी दूसरी जगह जाकर जॉइंन नहीं कर रहे हैं। कुछ अधिकारियों ने कोर्ट जाकर अपना निलंबन खत्म कराया और तत्काल प्रभाव से नोएडा प्राधिकरण से रिलीव होकर दूसरे प्राधिकरों में ज्वांइन कर लिया, लेकिन अभी भी करीब चार ऐसे लोग हैं जो सस्पेंड चल रहे हैं लेकिन नोएडा प्राधिकरण से रिलीव नहीं हो रहे है।

शासन ने किया था सस्पेंड

शासन की ओर से उन अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया था, जिनके नोएडा से तबादले हुए कई कई महीने हो गए लेकिन दूसरी जगह जाकर जॉइंट नहीं कर रहे, इसलिए इन पर कार्रवाई की गई। सस्पेंड हुए सात अधिकारियों और कर्मचारियों जिसमे सुनील भाटी सहायक विधि अधिकारी, सुमित ग्रोवर प्रबंधक नियोजन एवं नरदेव सिंह विधि अधिकारी ने कोर्ट जाकर गुहार लगाई तो कोर्ट ने उनका सस्पेंशन खत्म करते हुए दूसरी जगह जॉइन करने के आदेश दिए लेकिन चार ऐसे लोग बच गए जिन्होंने ना तो कोर्ट का रास्ता अपनाया ओर ना ही दूसरी जगह जाकर ज्वांइन किया।

नोएडा से दूर हुआ था ट्रांसफर

बता दें कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने दूसरी जगह जाकर ज्वांइन नही किया है, दरअसल उनका तबादला नोएडा से दूर हुआ है। इसीलिए वे नोएडा प्राधिकरण में काम करने का बहाना बनाते हुए यही बने रहना चाहते है। इतना ही नहीं जब सस्पेंशन के खिलाफ़ कई लोग कोर्ट गए तो इन लोगो ने अपना नाम इसमें शामिल नहीं किया। ऐसे में कहा जा सकता है कि इन लोगो का नोएडा प्राधिकरण में ही मन बसा है या फिर कुछ और बात है।

यह भी पढ़े : गौतमबुद्धनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार 2 चलाकर नशे के कारोबार पर की जोरदार चोट

 

यहां से शेयर करें