Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
जीएनआईओटी ‘बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज फॉर प्लेसमेंट इन इंडिया’ अवार्ड से सम्मानित – जय हिन्द जनाब जीएनआईओटी ‘बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज फॉर प्लेसमेंट इन इंडिया’ अवार्ड से सम्मानित – जय हिन्द जनाब

जीएनआईओटी ‘बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज फॉर प्लेसमेंट इन इंडिया’ अवार्ड से सम्मानित

Greater Noida News: दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित प्रतिष्ठित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस) को हाल ही में आयोजित एजुकेशन कॉनक्लेव  एवं नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज फॉर प्लेसमेंट इन इंडिया के खिताब से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने संस्थान को यह राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन एलाइट चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा हिमालयन आशियाना ट्रस्ट के सहयोग से किया गया।

संस्था के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान के सभी फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जीआईएमएस का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सत प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराना है और इसी प्रयास का परिणाम है कि आज संस्थान को रोजगार के लिए बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज का खिताब मिला है। संस्था के चैयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता और वाइस चैयरमैन गौरव गुप्ता ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विगत पांच वर्षों में जीआईएमएस ने देश की नामचीन मैनेजमेंट संस्थाओं में अपनी पहचान बनाई है और भविष्य में भी छात्रों के हित में इसी तरह के प्रयास जारी रहेंगे। संस्था के निदेशक डॉ. भूपेंद्र सोम ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिष्ठित संस्थाओं के बीच जीआईएमएस का सम्मानित होना गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान के विद्यार्थी भारतवर्ष के लगभग 22 राज्यों से मैनेजमेंट शिक्षा ग्रहण करने के लिए जीआईएमएस का चयन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर का भाजपा समर्थन और वोट चोरी मुद्दे पर तीखा बयान, राजनीति में एंट्री की अटकलें हुई तेज

यहां से शेयर करें