Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस कार्यशाला आयोजित, मिशन शक्ति 5.0 के तहत मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन – जय हिन्द जनाब बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस कार्यशाला आयोजित, मिशन शक्ति 5.0 के तहत मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन – जय हिन्द जनाब

बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस कार्यशाला आयोजित, मिशन शक्ति 5.0 के तहत मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन

Self-defense workshop held for girls in Dadri. News: जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज, दादरी में बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस कार्यशाला आयोजित की।

कार्यक्रम में गोल्डन वूशु एकेडमी, दादरी की टीम से श्रेया भाटी, आराध्या, तन्वी और विधि शर्मा ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर और विभिन्न परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक उपायों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल, शिक्षकगण और छात्राएँ उपस्थित रहीं। महिला कल्याण विभाग की ओर से वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज रिंकी रानी और डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआॅर्डिनेटर मीनाक्षी ने मिशन शक्ति अभियान और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: सफाई की आड़ में गंदगी फैला रही एंटनी वेस्ट कंपनी की मशीनें, प्राधिकरण ने लगाया था 50 हजार का जुर्माना

यहां से शेयर करें