Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एमएलसी ने विधान परिषद में शिक्षिकाओं का मुद्दा उठाया एमएलसी ने विधान परिषद में शिक्षिकाओं का मुद्दा उठाया

एमएलसी ने विधान परिषद में शिक्षिकाओं का मुद्दा उठाया

ghaziabad news   विधान परिषद के सत्र में एमएलसी दिनेश कुमार गोयल एवं विजय बहादुर पाठक ने बुधवार को बेसिक परिवार से अलग जिलों में शिक्षिकाओं की तैनाती से होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया और उन्हें उनके निवास स्थान वाले जिलों में तैनाती की मांग की। साथ बिजली सखी के मुद्दे पर भी चर्चा की।
विधान परिषद सदस्यों ने कहा कि जहां पति-पत्नी और माता-पिता अलग-अलग जनपदों में तैनात हैं या निवास कर रहे हैं, ऐसी स्थिति में परिवार तथा बच्चों की क्या स्थिति होती है यह एक विचारणीय प्रश्न बन गया है। इसके लिए सरकार और बेसिक शिक्षा विभाग को शिक्षक पति-पत्नी को एक ही स्थान पर तैनाती देने पर विचार कर संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। साथ ही बिजली सखी पर चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना से जहां लोगों को बिजली बिल जमा करने की लंबी लाइनों से छुटकारा मिलता है, वहीं इससे होने वाली आय से महिलाएं अपने परिवार का जीवन यापन आसान बनाती रही हैं। लेकिन जिस संस्था के जरिए महिलाओं को रोजगार मिला था, उसका नवीनीकरण नहीं होने से महिलाएं बेरोजगार हो गई हैं।
आय का माध्यम बंद होने से उनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। इस पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें