Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
विधायक ने राष्ट्रीय पोषण माह रैली को दिखाई हरी झंडी विधायक ने राष्ट्रीय पोषण माह रैली को दिखाई हरी झंडी

विधायक ने राष्ट्रीय पोषण माह रैली को दिखाई हरी झंडी

modinagar news  बाल विकास परियोजना भोजपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया गया। मुख़्य अतिथि विधायक मंजू शिवाच और ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने कहा कि पोषण अभियान एक बहु मंत्रालयी कन्वर्जंन्स मिशन है जो कि प्रधानमंत्री की मिशन सुपोषण भारत (कुपोषण मुक्त भारत ) पर आधारित है। पोषण अभियान के प्रभावशाली क्रियान्वयन के लिए जन आंदोलन और सामुदायिक भागीदारी आवश्यक घटक हैं। इस बार राष्ट्रीय पोषण माह सितंबर 2024 की मुख्य थीम एनीमिया, वृद्धि निगरानी, ऊपरी आहार, पोषण भी पढ़ाई और बेहतर प्रशासन की गतिविधियों पर होगी। इस दौरान विधायक मंजू शिवाच व ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने उत्तम कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री ,सहायिका को भी प्रशस्त्ति पत्रदेकर सम्मानित किया।
साथ ही बाल विकास परियोजना भोजपुर में सुपोषित उत्तर प्रदेश एनीमिया मुक्त उत्तर प्रदेश थीम पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भोजपुर ने सैम मैम बच्चों का,गर्भवती धात्री महिलाओं और किशोरी बालिकाओं की हीमोग्लोबिन जांच की गई।

modinagar news

स्वाति केसरवानी बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि सभी किशोरी बालिकाएं एनीमिया मुक्त रहें तो सभी को अपने खान पान का भी ध्यान रखना होगा। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ने स्थानीय सामग्री (मोटे अनाज ) से बहुत से व्यंजनों का भी प्रदर्शन भी किया, जिससे कि हम सबको बता सकते हैं की स्थानीय सामग्री से हम क्या-क्या बना सकते हैं और कैसे अपने खान-पान को दुरुस्त रख सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में विधायक मंजू शिवाच ने राष्ट्रीय पोषण माह रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी व समस्त सुपरवाइजर और समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहायिका मौजूद रही।

modinagar news

यहां से शेयर करें