Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े पड़ोसी

लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े पड़ोसी

रक्षाबंधन पर मायके आई बेटी की गाड़ी को लेकर बवाल
ghaziabad news  क्षाबंधन पर गाजियाबाद में एक बहुत ही शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र में नजर सराय अली का है। यहां रहने वाले सहदेव की बेटी तुलसी गोविंदपुरम में ब्याही है। वह अपने पति संग राखी बांधने मायके आई थी। गली में गाडी खड़ी करने को लेकर पड़ोसी आग बबूला हो गए। आवाज सुनकर तुलसी के पिता और भाई घर से बाहर आ गए और बेटी व दामाद के साथ ऐसा सलूक करने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद पड़ोसी लाठी डंडे लेकर बाप-बेटे पर टूट पड़े। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है जो बहुत ही शर्मशार करने वाला है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी सराय नजर अली निवासी सहदेव का कहना है कि सोमवार को राखी पर उनकी पुत्री तुलसी और दामाद निशांत घर आए थे। निशांत की कार को गली में खड़ी करने के लिए पड़ोसी विशाल, विक्की, प्रकाश और विनय ने मना किया। जब सहदेव और उनके बेटे ने कार खड़ी करने से रोकने का विरोध किया तो उपरोक्त चारों समेत पांच लोगोंं ने लाठी डंडों से सहदेव और उनके बेटे के साथ मारपीट की। सहदेव की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि गाडी टकराने की बात बताई गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही बाकी लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यहां से शेयर करें