Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रकम हड़पने के लिए हत्या कर दफनाया था शव रकम हड़पने के लिए हत्या कर दफनाया था शव

रकम हड़पने के लिए हत्या कर दफनाया था शव

अंकित के भाई ने कमरे में मिट्टी का ढेर देखकर पुलिस को दी थी सूचना
loni news   लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में पीवीसी कारीगर अंकित ने साथियों के साथ मिलकर अपने उस्ताद दीपक की हत्या कर दी। सोमवार रात हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अंकित ने दीपक के बैंक में मौजूद जमापूंजी हड़पने के लिए दो साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया और शव को अपने घर में ही दफना दिया। अंकित के भाई ने कमरे में मिट्टी का ढेर देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने गड्ढ़े से शव बरामद किया।
एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से बागपत के दोघट थानाक्षेत्र के रहने वाले दीपक संगम विहार कॉलोनी में पत्नी शीतल और तीन बच्चों के साथ रहते थे। वह पीवीसी की फॉल सीलिंग लगाने का काम करते थे। संगम विहार के राजीव गार्डन में उनके दो मकान हैं। एक मकान के पड़ोस में रहने वाले अंकित पांचाल को उन्होंने अपने साथ काम पर लगाया था। अंकित को जानकारी थी कि दीपक के पास पांच से छह लाख रुपए की जमापूंजी है। उसे हड़पने के लिए उसने दो दोस्तों के साथ मिलकर दीपक की हत्या की योजना बनाई।

loni news

पूछताछ में अंकित ने बताया कि सोमवार को वह अपने घर के ऊपर वाले कमरे में दोस्तों के साथ बैठा हुआ था, जबकि उसका पिता और भाई काम पर गए हुए थे। इसी दौरान दीपक भी वहां पहुंच गए। योजना के मुताबिक तीनों दोस्तों ने दीपक को कब्जा लिया और उनका मोबाइल फोन लेकर फोन-पे का पासवर्ड आदि जान लिए। इसके बाद तीनों ने मिलकर दीपक के सिर पर रॉड से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद तीनों दोस्त दीपक के शव को सीढ़ियों के जरिए नीचे कमरे में ले आए और गड्ढे में दफना दिया।
एसीपी ने बताया कि सोमवार रात को दीपक के घर न पहुंचने पर पत्नी शीतल ने सोचा कि वह साइट पर ही रूक गए होंगे। क्योंकि वह पहले भी साइट पर रुक जाते थे। इसके चलते शीतल ने पति की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई। एसीपी ने कहा कि हत्याकांड के दो आरोपी फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्हें जल्द पकड़कर जेल भेजा जाएगा।

loni news

यहां से शेयर करें