Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बच्चों पर प्रेशर न बनाएं, पॉजीटिविटी सिखाएं बच्चों पर प्रेशर न बनाएं, पॉजीटिविटी सिखाएं

बच्चों पर प्रेशर न बनाएं, पॉजीटिविटी सिखाएं

एयरफोर्स स्कूल की प्रिंसीपल शालिनी उपाध्याय ने दिए टिप्स, बोलीं
ghaziabad news  बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं। जाहिरतौर पर बच्चों पर एग्जाम को लेकर स्ट्रेस भी होगा। इस समय पेरेंट्स को बच्चों पर ध्यान देने की जरूरत है, हमें बच्चों के उस स्ट्रेस को कम करना है, बच्चों से लगातार बात करते रहें, जबरदस्ती का प्रेशर उन पर बिल्कुल न बनाएं। पढ़ाई के लिए बच्चों को बहुत हल्का माहौल देने की जरूरत है, ताकि वे रिलेक्स होकर पढ़ाई कर सकें। बच्चों को सिर्फ इतना बताना है कि दुनिया का ऐसा कोई इंसान नहीं है कि उसका एग्जाम होने वाला हो, और उसे स्ट्रेस न हो। बड़े से बड़ा आदमी अपने एग्जाम से पहले यह फेस करता है। बच्चों और पेरेंट्स को गाइड करते हुए एयरफोर्स स्कूल, हिंडन की प्रिंसिपल शालिनी उपाध्याय ने यह बातें कहीं।
शालिनी उपाध्याय कहती हैं कि अपने एग्जाम से पहले सबको स्ट्रेस होता है, बच्चों को भी थोड़ा बहुत स्ट्रेस हो रहा है तो बहुत नार्मल सी बात है, इसे हौवा न बनाएं, पैनिक ना हों और न ही बच्चों को होने दें। ठीक से उनके खाने पीने का ध्यान रखें। बच्चों को होने वाले इस स्ट्रेस पॉजीटिव लेना सिखाएं। उन्हें कहें कि स्ट्रेस से हमें मोटिवेशन लेना है और अपनी तैयारी को बेहतर करना है। बच्चों को कहें कि परेशान बिल्कुल न हों, ऐसा हुआ तो तैयारी ठीक से नहीं हो पाएगी, आप जो पढ़ेंगे उसे याद नहीं कर पाएंगे।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें