Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
‘जरूरत पड़े तो बढ़ाएं अस्थाई रैन बसेरों की संख्या’ ‘जरूरत पड़े तो बढ़ाएं अस्थाई रैन बसेरों की संख्या’

‘जरूरत पड़े तो बढ़ाएं अस्थाई रैन बसेरों की संख्या’

नगरायुक्त के नेतृत्व में कड़ाके की ठंड में निराश्रितो को आश्रय स्थल पहुंचाने में जुटा निगम
ghaziabad news नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम निराश्रितों का सहारा बनकर सामने आ रहा है( बढ़ती ठंड को देखते हुए निगम ने स्थाई तथा अस्थाई रैन बसेरों में व्यवस्थाओं को बढ़ाया है, बिस्तरों की संख्या कंबलों की संख्या साथ ही साथ अलाव व्यवस्था को भी बढ़ाया है रैन बसेरों में हीटर भी लगवाए गए हैं, खुले आसमान में सड़कों के आसपास फुटपाथ पर कोई भी ठंड में ठिठुरते ना मिले ना ही रात्रि में सोता हुआ मिले इसके लिए लगातार निगम अधिकारी मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं, खुद नगर आयुक्त भी रात्रि में आश्रय स्थलों का जायेजा ले रहे है’
नगर आयुक्त ने सभी जोन में विशेष ध्यान देते हुए रात्रि में निगम की टीम को मोहन नगर चौराहे से लेकर शालीमार गार्डन होते हुए भोपुरा तक विजयनगर प्रताप विहार कवि नगर गोविंदपुरम संजय नगर राज नगर सिटी जोन घंटाघर रेलवे स्टेशन बजरिया वसुंधरा कौशांबी वैशाली व अन्य सभी सार्वजनिक का निरीक्षण किया और खुले आसमान के नीचे ठंड में सोने वाले निराश्रितों को तत्काल आश्रय स्थलों भेजने के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम ने बढ़ती ठंड को देखते हुए अस्थाई आश्रय स्थलों की संख्या बढ़ाने की योजना भी बनाई जा रही है जरूरत पड़ने पर तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में अस्थाई आश्रम स्थल बनाए जाएंगे। सभी आश्रय स्थलों में मेडिकल की सुविधा को भी नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

ghaziabad news

यहां से शेयर करें