Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गाजियाबाद की स्वच्छता पहल की विदेशों में धूम गाजियाबाद की स्वच्छता पहल की विदेशों में धूम

गाजियाबाद की स्वच्छता पहल की विदेशों में धूम

नगर निगम के कार्यों का एनआरआई ने किया अवलोकन, स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड को मिली प्रशंसा
ghaziabad news  नगर निगम की स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड योजना अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बन रही है। गाजियाबाद नगर निगम की अभिनव स्वच्छता पहलें अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं।इंग्लैंड के वेस्ट सफोक कॉलेज से बुधवार को 22 छात्रों और 4 शिक्षकों की एक टीम गाजियाबाद पहुंची। टीम ने नगर निगम के विभिन्न स्वच्छता अभियानों और परियोजनाओं का अवलोकन किया और स्वच्छता पाठशाला की विशेष रूप से प्रशंसा की। इंग्लैंड से आई इस टीम ने नगर निगम की विभिन्न स्वच्छता परियोजनाओं और अभियानों का निरीक्षण किया। खासतौर पर स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड और वेस्ट से बेस्ट मुहिम ने विदेशी टीम को बेहद प्रभावित किया। टीम ने देखा कि कैसे नगर निगम ने कचरे के सही प्रबंधन और पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) के जरिए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में अनूठे प्रयास किए हैं। इस टीम को गाजियाबाद नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता पाठशाला भी दिखाई गई, जहां स्कूलों में स्वच्छता को लेकर बच्चों को जागरूक किया जाता है। विदेशी मेहमानों ने न केवल इस पहल की सराहना की, बल्कि इसे एक आदर्श मॉडल बताते हुए अपने देश में अपनाने की इच्छा भी जताई।

ghaziabad news

इंग्लैंड की टीम ने देखी वेस्ट टू बेस्ट पहल
अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार और नगर निगम की टीम ने गाजियाबाद पहुंचे विदेशी दल को शहर में चल रहे स्वच्छता अभियानों की जानकारी दी। खासतौर पर वेस्ट टू बेस्ट मुहिम ने विदेशी टीम का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें कचरे से उपयोगी वस्तुएं बनाने पर जोर दिया जाता है।
अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने बताया कि इंग्लैंड से आए अतिथियों को गौशाला कन्हा उपवन, टीएसटीपी प्लांट, इंदिरापुरम, मियांबकी पद्धति से प्लांटेशन, मेरठ रोड तिहारी पर बनाए जा रहे म्यूजिकल सितार प्रोजेक्ट (जो कि कचरे से निर्मित हो रहा है) जैसी परियोजनाओं समेत का अवलोकन भी कराया।
स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड की बुक बनीं आकर्षण का केंद्र
इंग्लैंड से आई छात्रों की टीम ने स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड की कार्यप्रणाली और उसके प्रभाव पर विशेष रुचि दिखाई। इतना ही नहीं, उन्होंने योजना से जुड़ी बुकलेट (स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड बुक) को भी अपने साथ ले जाने की इच्छा जताई, ताकि वे इसे अपने देश में भी समझ और लागू कर सकें।

ghaziabad news

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी नगर निगम की पहचान
स्वच्छता के क्षेत्र में गाजियाबाद नगर निगम के ये नवाचार अब वैश्विक स्तर पर एक प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। इंग्लैंड की टीम की यह विजिट इस बात का प्रमाण है कि भारतीय नगर निकाय किस तरह बेहतर और प्रभावी सफाई व्यवस्था से शहरों को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं।
अच्छे कार्यों को सही तरीके से लागू करें ग्लोबल लेवल पर मिलेगी पहचान
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि गाजियाबाद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों की सफलता अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखी जा रही है। हमारा लक्ष्य सिर्फ शहर को साफ रखना नहीं, बल्कि जनता को भी इस मुहिम में भागीदार बनाना है। इंग्लैंड की टीम की रुचि यह साबित करती है कि हम सही दिशा में काम कर रहे हैं। इससे यह भी साफ हो गया कि स्थानीय स्तर पर किए गए अच्छे कार्यों को अगर सही तरीके से लागू किया जाए, तो वे ग्लोबल लेवल पर भी पहचान बना सकते हैं। इंग्लैंड के छात्रों और शिक्षकों ने हमारे स्वच्छ मोहल्ला स्क्वाड और स्वच्छता पाठशाला जैसी पहलों में गहरी रुचि दिखाना यह साबित करता है कि गाजियाबाद स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है।

ghaziabad news

 

यहां से शेयर करें